
बिना इंजन के पटरी पर दौड़ने लगी ट्रेन, मालगाड़ी का रैक भी चल रहा था साथ; Video देखिए
AajTak
Indian Railways: मालगाड़ी के दूसरे डिब्बे ने रेलवे ट्रैक पर खड़े ट्रेन के चार कोचेज को जोरदार धक्का मारा, जिससे कोच भी रेलवे पटरी पर दौड़ पड़े. बिना इंजन के ट्रेन कोच बरहड़वा-राजमहल रोड को क्रॉस कर लगभग 200 मीटर तक चलकर बरहड़वा स्टेशन मुख्य प्लेटफॉर्म के पास तक पहुंच गए.
Jharkhand News: झारखंड के साहिबगंज जिले में एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया. बरहड़वा रेलवे स्टेशन के एक रेलवे ट्रैक पर बिना इंजन के ही चार बोगी पटरी पर दौड़ पड़े. उनके पीछे-पीछे एक मालगाड़ी का रैक भी चलने लगा.
जानकारी अनुसार, रैक लोडिंग रेलवे ट्रैक पर विगत 10-15 दिन पहले मालगाड़ी के दो डिब्बे खड़े थे. उसी ट्रैक पर मेंटनेंस के लिए एक ट्रेन के चार कोच खड़े थे. रविवार को लगभग शाम पांच बजे एकाएक मालगाड़ी की डिब्बा चलना शुरू हो गया. यह देख रेलवे ट्रैक के अगल-बगल में बसे ग्रामीणों ने हल्ला करते हुए भीड़ जुटाई और किसी तरह से उसे आगे बढ़ने में रोकने में सफल रहे. देखें Video:-
वहीं, मालगाड़ी के दूसरे डिब्बे ने रेलवे ट्रैक पर खड़े ट्रेन के चार कोचेज को जोरदार धक्का मारा, जिससे कोच भी रेलवे पटरी पर दौड़ पड़े. बिना इंजन के ट्रेन कोच बरहड़वा-राजमहल रोड को क्रॉस कर लगभग 200 मीटर तक चलकर बरहड़वा स्टेशन मुख्य प्लेटफॉर्म के पास तक पहुंच गए.
हालांकि, प्लेटफॉर्म घुसने के पहले ही कोच और मालगाड़ी के डिब्बे रुक गए. इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. बिना इंजन के ही कोच और मालगाड़ी के डिब्बे पटरी दौड़ने से बड़ा हादसा होने से टल गया.
अगर उसी वक्त बरहड़वा-साहिबगंज रेलखंड पर अगर कोई पैसेंजर ट्रेन गुजरती तो शायद बड़ा हादसा हो सकता था. इसके साथ ही बरहड़वा-राजमहल रोड पर भी दुर्घटना हो सकती थी. अब इस तरह की लापरवाही से रेलवे विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी के कार्यों पर उंगली उठने लगी है कि अगर कोई बड़ा हादसा होता तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता?
इधर, बरहड़वा नगरवासियों ने मालदा डिवीजन के डीआरएम से उक्त मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. इस मामले में पूछे जाने पर बरहड़वा स्टेशन प्रबंधक निरंजन कुमार भगत ने बताया कि ढलान की वजह से स्वत: ट्रेन का डिब्बा बिना इंजन पटरी पर चल पड़ा था. किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







