
बिजॉय दास, विजय दास, मोहम्मद इलियास या BJ.... क्या है सैफ अली खान के हमलावर का असली नाम?
AajTak
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी के नाम को लेकर शॉकिंग डिटेल सामने आई है. बताया जा रहा है कि सैफ पर हमला करने वाले आरोपी के एक या दो नहीं, बल्कि कई नाम हैं. अब आरोपी का असली नाम क्या है, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है. पुलिस ने आरोपी को ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट के करीब बने लेबर कैंप के पास की झाड़ियों से पकड़ा है. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है. हालांकि, आरोपी अपना नाम लगातार बदल-बदल कर बता रहा है. अब तक वो अपने चार नाम बता चुका है.
क्या है सैफ पर हमला करने वाले का असली नाम?
पुलिस के मुताबिक, सैफ अली खान पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और ठाणे के एक बार में काम करता था. पकड़े जाने के बाद उसने पुलिस के सामने कुबूल किया है कि वो ही सैफ और करीना के घर में घुसा था और सैफ पर चाकू से हमला किया था.
जांच में आरोपी के नाम को लेकर हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि हमलावर के एक या दो नहीं, बल्कि कई नाम हैं. पुलिस पूछताछ में वो अब तक अपने नाम बिजॉय दास, विजय दास, मोहम्मद इलियास और बीजे बता रहा है. पुलिस का कहना है कि आरोपी बार-बार अपना नाम बदलकर बता रहा है. असली नाम जानने की कोशिश की जा रही है.
छत्तीसगढ़ से पकड़ा गया था एक संदिग्ध
इससे पहले शनिवार को हमले से जुड़े एक संदिग्ध को पुलिस ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हिरासत में लिया था. मुंबई से भी पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया था. शनिवार को पकड़े गए दोनों संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











