
बिजनौर: देवर संग अफेयर में रोड़ा बन रहा था पति, कत्ल कर पत्नी ने गंगा किनारे दबाई लाश
AajTak
बिजनौर में प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पति को महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर रास्ते से हटा दिया. पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि आठ दिन पहले विष्णु नाम का शख्स अचानक लापता हो गया था.
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पति को महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर रास्ते से हटा दिया. महिला ने अपने पति की हत्या कर दी. पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि आठ दिन पहले विष्णु नाम का शख्स अचानक लापता हो गया था. पत्नी और प्रेमी की निशानदेही पर गंगा किनारे रेत में दबी विष्णु की लाश को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस के अनुसार ग्राम नवलपुर निवासी विष्णु 23 मार्च को अचानक घर से लापता हो गया था. परिजनों द्वारा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी. साथ ही परिवार की तरफ से इस बात की भी शांका जाहिर की गई थी कि विष्णु के गायब होने में उसकी पत्नी रचना और उसके चचरे देवर किरण पाल का हाथ हो सकता है. इसी आशंका के चलते पुलिस ने फोन की कॉल डिटेल की जांच की और दोनों से सख्ती के साथ पूछताछ की तो दोनों ने अपने अपराध को कबूल कर लिया और बताया की रचना के उसके चचेरे देवर से संबंध थे जिसमें विष्णु बाधा बन रहा था.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









