
बिछाया गमछा और बैठ गए घेरा बनाकर, Delhi Metro में अब ये क्या हो रहा?
AajTak
सोशल मीडिया पर आए दिन दिल्ली मेट्रो के लड़ाई-झगड़े के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इंटरनेट की दुनिया में ऐसे बहुत से वीडियो तैरते रहते हैं, जहां कभी कोई सीट के लिए लड़ाई कर रहा है, तो कोई छोटी सी बात पर मेट्रो में बवाल कर रहा है. हाल ही में एक दिल्ली मेट्रो में कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर आए दिन दिल्ली मेट्रो के लड़ाई-झगड़े के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इंटरनेट की दुनिया में ऐसे बहुत से वीडियो तैरते रहते हैं, जहां कभी कोई सीट के लिए लड़ाई कर रहा है, तो कोई छोटी सी बात पर मेट्रो में बवाल कर रहा है. हाल ही में एक दिल्ली मेट्रो में कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
इस बार दिल्ली में कुछ अलग ही हो रहा है. वीडियो में दिखता है कि एक शख्स कैमरे को नीचे दिखाने का इशारा करता है. जब कैमरा नीचे का नजारा दिखाता है, तो वहां कई लोग फर्श पर बैठकर ताश के पत्ते खेलते नजर आते हैं. पत्ते खेलने के लिए जगह बनाने के लिए एक आदमी ने अपना गमछा बिछा रखा है. दिल्ली मेट्रो के यात्री बहुत आराम से उन लोगों को पत्ते खेलते हुए देख रहे हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग मगन होकर ताश के पत्ते खेल रहे हैं
यह वीडियो @delhi.connection इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया है, जिसका कैप्शन है—दिल्ली मेट्रो में तीन पत्ती. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. कोई कह रहा है-ताश की बाजी इस तरह लगी है जैसे टिकट दिल्ली के अगले मेट्रो स्टेशन के लिए नहीं, बल्कि यूपी-बिहार के किसी लंबे रूट के लिए लिया हो. कोई और कह रहा है-हां भाई, दिल्ली मेट्रो में अब यही बाकी रह गया था, अब यह भी कर लो.
हाल ही में एक और ऐसे ही वीडियो में देखा जा सकता है कि दो शख्स दिल्ली मेट्रो में कुश्ती के दांव-पेच आजमाते नजर आ रहे हैं. दिल्ली मेट्रो में सीट के लिए होने वाले लड़ाई-झगड़े के वीडियो तो अक्सर वायरल होते ही रहते हैं.इस नए वीडियो ने दिल्ली मेट्रो में हो रही अनोखी घटनाओं की फेहरिस्त में एक और नाम जोड़ दिया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










