बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक और दीपिका कक्कड़ की वायरल हो रही BTS इमेज, फैंस कर रहे रिएक्ट
AajTak
बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक और दीपिका कक्कड़ की एक पिक्चर वायरल हो रही है, जिसमें वे एक साथ पोज दे रही हैं. उनकी इस तस्वीर को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके फैंस के लिए कुछ नया और दिलचस्प आने वाला है.
शक्ति अस्तित्व के एहसास की और ससुराल सिमर की प्रमुख एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और दीपिका कक्कड़ की एक पिक्चर वायरल हो रही है, जिसमें वे एक साथ पोज दे रही हैं. उनकी इस तस्वीर को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके फैंस के लिए कुछ नया और दिलचस्प आने वाला है. रुबीना-दीपिका की BTS तस्वीर दोनों अभिनेत्रियों को हाल ही में अपनी प्रोड्यूसर निर्माता रश्मि शर्मा के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया. रुबीना और रश्मि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर BTS तस्वीरें शेयर की हैं, जिसको देखने के बाद शो के फैंस के दिलों में काफी बेचैनी हो गई है. फोटोज को शेयर करते हुए रुबीना ने कैप्शन में लिखा, "कौन दुनिया चलाता है?? इसी के साथ उन्होंने दीपिका और रश्मि को टैग भी किया है.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










