
बिग बॉस फेम मोनालिसा को हुआ कोरोना, घर पर क्वारनटीन रहकर करा रहीं इलाज
AajTak
विक्रांत ने बताया, " मैं UP में हूं और मुम्बई में मोनालीसा अभी अकेली ही हैं और अकेले खुद का ख्याल रख रहीं हैं. मैं यहां सेफ हूं." बता दें कि मोनालिसा बिग बॉस के बाद अपने टीवी शो नजर के लिए काफी ज्यादा सुर्खियों में रही थीं.
बिग बॉस फेम एक्ट्रेस मोनालिसा कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं. उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत ने इस बात की पुष्टि की है. विक्रांत ने मोनालिसा के कोविड पॉजिटिव होने की खबर की पुष्टि करते हुए कहा, "जी हां मोनालीसा कोरोना पॉजिटिव हैं लेकिन उन्हें कोई लक्षण नहीं थे. वो एसिम्पटोमैटिक हैं और होम क्वारनटीन हैं" विक्रांत ने बताया कि मोनालिसा घर में ही अपना इलाज करवा रही हैं. बता दें कि मोनालिसा अभी टीवी सीरियल 'नमक इश्क का' में इरावती का किरदार निभा रही हैं. विक्रांत ने बताया, " मैं UP में हूं और मुम्बई में मोनालीसा अभी अकेली ही हैं और अकेले खुद का ख्याल रख रहीं हैं. मैं यहां सेफ हूं." बता दें कि मोनालिसा बिग बॉस के बाद अपने टीवी शो नजर के लिए काफी ज्यादा सुर्खियों में रही थीं.More Related News

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज', जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है. अब जिन लोगों ने फिल्म देख ली है, उन्हें हमजा अली (रणवीर) और यलीना (सारा अर्जुन) का महल जैसा घर याद ही होगा. अगर आप सोच रहे हैं कि वो फिल्म का सेट है तो गलत है. जानिए उस महल जैसे घर के बारे में...












