
बिग बॉस कंटेस्टेंट ने हटाया मास्क तो कट गया चालान, जैस्मिन ने बताया
AajTak
एक अन्य यूजर ने हंसने वाले इमोजी बनाते हुए लिखा- उसने तो मेरा दिन बना दिया. मालूम हो कि हाल ही में अली गोनी और जैस्मिन भसीन जम्मू में थे जहां दोनों ने अपने परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताया.
बिग बॉस फेम एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन हाल ही में जुहू में स्पा सेशन के बाद अली गोनी के साथ स्पॉट हुईं. पापाराजी ने उनकी तस्वीरें लीं जो कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. इस दौरान कुछ फोटोग्राफर्स ने जब जैस्मिन से उनका मास्क हटाने को कहा तो उन्होंने कागज का एक टुकड़ा दिखाते हुए पैपराजी से कहा कि उनका आज ही चालान हुआ है. ये सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े. जैस्मिन ने बहुत जोर देने पर जब मास्क हटाया भी तो कुछ ही देर बाद वापस पहन लिया. जैस्मिन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें लाखों की तादात में लाइक्स और कॉमेंट मिल रहे हैं. एक यूजर ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा- हाहाहा वो बहुत क्यूट लग रही है. एक अन्य फैन ने लिखा- मैं जैस्मिन का बहुत बड़ा फैन हूं.More Related News

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












