
बिग बॉस कंटेस्टेंट निक्की तंबोली को हुआ कोरोना, बोलीं- मेरे संपर्क में रहे सभी लोग करा लें टेस्ट
AajTak
बिग बॉस 14 का हिस्सा रहीं फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट निक्की तंबोली शुक्रवार सुबह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. बीएमसी के नियमों को ध्यान में रखते हुए उन्हें घर में ही क्वारनटीन किया गया है.
बिग बॉस 14 का हिस्सा रहीं फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट निक्की तंबोली शुक्रवार सुबह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. बीएमसी के नियमों को ध्यान में रखते हुए उन्हें घर में ही क्वारनटीन किया गया है. उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट करके अपने कोविड पॉजिटिव होने की खबर फैन्स के साथ साझा की है. निक्की ने लिखा, "मुझे आज सुबह कोविड पॉजिटिव पाया गया है." 🙏🏻 pic.twitter.com/eKGHiylyTC उन्होंने लिखा, "मैं सेल्फ क्वारनटीन हूं और डॉक्टरों की सलाह पर सभी प्रिकॉशन्स व दवाएं ले रही हूं. बीते कुछ दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में रहे हैं उनसे मैं अपील करना चाहती हूं कि वो भी अपना टेस्ट करा लें. मैं हमेशा आपके प्यार और सपोर्ट की शुक्रगुजार रहूंगी. प्लीज आप लोग सुरक्षित रहें, हमेशा अपने मास्क पहनें, अपने हाथों को लगातार सैनिटाइज करते रहें और सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन करें. प्यार करें और खुश रहें."More Related News

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












