
बिग बजट फिल्मों में कितनी फीस लेते हैं राजपाल यादव? इन प्रोजेक्ट्स में लगाएंगे कॉमेडी का तड़का
AajTak
राजपाल यादव बीते सालों में हर बड़ी छोटी फिल्म का हिस्सा रहे हैं. 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी से लेकर अक्षय कुमार, सलमान खान, वरुण धवन संग अन्य बड़े सितारों के साथ उन्होंने काम किया है. आगे आने वाले वक्त में भी उन्हें कई धमाकेदार फिल्मों में देखा जाने वाला है.
बॉलीवुड के हिट कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव बड़ी मुश्किल में फंसे हुए हैं. साल 2010 में अपनी फिल्म 'अता पता लापता' का निर्देशन करने के लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. पिक्चर फ्लॉप होने के बाद ये पैसे डूब गए. सालों तक ये कर्ज चुकाने में नाकाम होते रहे राजपाल ने 10 फरवरी को दिल्ली के तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया. उनका 5 करोड़ रुपये का कर्ज अब ब्याज के साथ मिलकर 9 करोड़ रुपये का हो गया है. एक्टर का कहना है कि उनके पास इतनी धनराशि नहीं है कि वो इसे चुका सकें.
राजपाल यादव बीते सालों में हर बड़ी छोटी फिल्म का हिस्सा रहे हैं. 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी से लेकर अक्षय कुमार, सलमान खान, वरुण धवन संग अन्य बड़े सितारों के साथ उन्होंने काम किया है. आगे आने वाले वक्त में भी उन्हें कई धमाकेदार फिल्मों में देखा जाने वाला है. राजपाल के नए प्रोजेक्ट्स पर तो दर्शकों की नजरें बनी ही हुई है, एक्टर के जेल जाने के बाद उनकी फीस का भी खुलासा हो गया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
कितनी फीस लेते हैं राजपाल यादव?
राजपाल ज्यादातर मेनस्ट्रीम फिल्मों में बतौर कॉमिक एक्टर काम करते हैं. उनका काम कमाल है और दर्शकों का प्यार उन्हें मिलता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके काम और एक्सपीरिएंस के हिसाब से उनकी फीस कुछ भी नहीं है. वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' में राजपाल यादव को देखा गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके लिए हीरो वरुण को 25 करोड़ रुपये फीस मिली थी, जबकि कॉमेडियन को इसकी 4% रकम दी गई थी. राजपाल यादव को ये फिल्म करने के 1 करोड़ रुपये मिले थे.
ऐसे ही अपनी पिछली 5 फिल्मों से राजपाल यादव ने 7 से 8 करोड़ रुपये की कमाई की है. साल 2023 से 2025 तक में उन्होंने 'कटहल' (1 करोड़ रुपये), 'ड्रीम गर्ल 2' (1 करोड़ रुपये), 'भूल भुलैया 3' (2 से 3 करोड़ रुपये), 'चंदू चैम्पियन' (2 करोड़ रुपये) और 'बेबी जॉन' (1 करोड़ रुपये) में काम किया है.
इन फिल्मों में नजर आएंगे राजपाल

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












