
बाहुबली अनंत सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, उधर थाने पहुंचकर गैंगस्टर सोनू ने खुद को किया पुलिस के हवाले
AajTak
मोकामा फायरिंग और गैंगवार मामले में सोनू गैंगस्टर के बाद अब बाहुबली अनंत सिंह ने भी सरेंडर कर दिया है. बताया जा रहा है कि बाहुबली अनंत सिंह सरेंडर करने के लिए अदालत पहुंचे थे. सरेंडर के बाद अनंत सिंह को बेऊर जेल भेजने की तैयारी चल रही है.
मोकामा गैंगवार मामले में बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने भी सरेंडर कर दिया है. बताया जा रहा है कि बाहुबली अनंत सिंह सरेंडर करने के लिए अदालत पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि अनंत सिंह को यहां से सीधे बेऊर जेल भेजा जा सकता है. वहीं, आज फायरिंग मामले में ही सोनू गैंगस्टर ने भी सरेंडर किया था.
बताया जा रहा है कि अनंत सिंह ने पटना जिले के बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया है. सरेंडर करने के लिए अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ सीधे बाढ़ कोर्ट पहुंचे थे.
इस मामले पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का बयान आया है. पप्पू यादव ने कहा,'पहले गोलियां चलाईं और फिर दोनों तरफ के अपराधी मीडिया में इंटरव्यू दे रहे थे. पुलिस क्या कर रही थी? सरकार नाम की चीज ही नहीं है बिहार में. थानेदार सब मजे ले रहे हैं.'
बता दें कि बिहार के मोकामा में 22 जनवरी को अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच 70 से 80 राउंड गोलियां चलीं थीं, जिसमें अनंत सिंह बाल-बाल बचे थे. वारदात के दौरान अनंत सिंह के एक समर्थक को गोली लग गई थी. इस मामले में पुलिस ने अनंत सिंह और सोनू मोनू को नामजद करते हुए कुल तीन FIR दर्ज की थीं.
गैंगवार के मामले में तीन केस दर्ज
पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह और कुख्यात सोनू–मोनू के बीच गैंगवार के मामले में अनंत सिंह पर केस दर्ज हुआ है. फायरिंग को लेकर पंचमहाल थाने में तीन अलग-अलग केस दर्ज हुए हैं. ग्रामीण एसपी बिक्रम सिहाग ने बताया था कि फायरिंग मामले में तीन केस दर्ज किए गए.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











