
'बाहर मिल तू...', Delhi Metro में फिर बवाल, भिड़े दो यात्री, VIDEO
AajTak
सोशल मीडिया पर आए दिन दिल्ली मेट्रो के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं. कुछ वीडियो की तारीफ होती है, तो कुछ की आलोचना, लेकिन व्यूज के मामले में ये वीडियो अक्सर टॉप पर रहते हैं
सोशल मीडिया पर आए दिन दिल्ली मेट्रो के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं. कुछ वीडियो की तारीफ होती है, तो कुछ की आलोचना, लेकिन व्यूज के मामले में ये वीडियो अक्सर टॉप पर रहते हैं. पिछले कुछ दिनों में दिल्ली मेट्रो के कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें किसी का सीट के लिए झगड़ा होता है, तो कोई मेट्रो में गाना गाकर लोगों को परेशान करता है.
ऐसा ही एक ताज़ा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लोग आपस में लड़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं, वीडियो में एक शख्स दूसरे से कह रहा है-तू मामला खत्म करेगा की नहीं? जबकि कुछ लोग बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं. आखिर में लड़ाई इस पर खत्म होती है कि दोनों बाहर मिलेंगे.और झगड़े को बाहर ही खत्म करवाएंगे.
'दिल्ली मेट्रो में अब यह रोज का मामला हो गया है'
ये वीडियो @delhi.connection से शेयर किया गया है, जिसमें रिएक्शन की बाढ़ आ गई है.इस तरह के वीडियो पर सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. कुछ लोग इसे दिल्ली मेट्रो में आम बात मानते हैं, जबकि कुछ का कहना है कि ऐसे वीडियो को कब तक बर्दाश्त किया जाएगा. कई यूजर्स का मानना है कि ये वीडियो दिखाता है की समाज में कितना गुस्सा बढ़ गया है और किसी का कहना है की दिल्ली मेट्रो में अब यह रोज का मामला हो गया है. कोई न कोई हमेशा झगड़ते ही रहता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








