
बाल-बाल बचे पूर्व सीएम हरीश रावत, दिल्ली-देहरादून हाइवे पर आपस में टकराई गाड़ी
AajTak
दिल्ली-देहरादून हाइवे पर एमआईईटी कॉलेज के पास हुए सड़क हादसे में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गाड़ी आपसी टक्कर की चपेट में आ गई. हादसे में रावत सुरक्षित रहे, हालांकि उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें दूसरी गाड़ी से सुरक्षित रवाना किया. हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर बताया कि वे पूरी तरह ठीक हैं.
दिल्ली-देहरादून हाइवे पर एमआईईटी कॉलेज के पास शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गाड़ी आपस में टकरा गई. हादसे में हरीश रावत को कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा है.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला हालात घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूर्व मुख्यमंत्री को दूसरी गाड़ी से सुरक्षित रवाना किया. पुलिस ने टक्कर में शामिल वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सामान्य कराया.
हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी हादसे के बाद हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को अपनी कुशलता की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, 'मैं पूरी तरह से ठीक हूं, चिंता की कोई बात नहीं है. हां, गाड़ी को कुछ नुकसान जरूर हुआ है.' फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा किस वजह से हुआ.
कैसे हुआ हादसा? पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने काफिले के साथ शनिवार शाम दिल्ली से देहरादून की ओर जा रहे थे. मेरठ की सीमा से ही उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट दिया गया था, जिसके पीछे उनके अन्य वाहन चलते रहे. त्यौहार के चलते हाइवे पर भारी ट्रैफिक था.
एमआईईटी कॉलेज के पास आगे चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे हरीश रावत की गाड़ी उससे टकरा गई. हादसे में उनकी गाड़ी का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. तुरंत पूर्व मुख्यमंत्री को उनके वाहन से उतारकर काफिले की दूसरी गाड़ी में बैठाया गया. इसके बाद उनका काफिला सुरक्षित रूप से आगे बढ़ा.
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को टोयोटा की नजदीकी एजेंसी में खड़ा करा दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री पूरी तरह स्वस्थ्य हैं और किसी तरह की चोट नहीं आई.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










