
बाल पकड़े और जमकर कूटा..., मास्साब को पसंद नहीं आया टीचर्स डे मनाने का तरीका, VIDEO
AajTak
टीचर्स डे के अवसर पर एक स्कूल में सेलिब्रेशन के दौरान जो हुआ वह वायरल हो गया. ये वीडियो ऐसा था कि लोग इसपर खूब मजे लेने लगे. इसमें सेलिब्रेशन के बीच एक टीचर को अचानक गुस्सा आ जाता है और वह छात्र की पिटाई कर देते हैं.
बीते मंगलवार को टीचर्स डे के मौके पर सोशल मीडिया पर कई बधाई संदेश और सेलिब्रेशन के वीडियो वायरल हुए. इसी कड़ी में एक ऐसा पुराना वीडियो वायरल हुआ जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी.
सेलिब्रेशन के बीच गुरूजी को आया गुस्सा
इस वीडियो में एक स्कूल की क्लास में कुछ बच्चे अपने शिक्षक के साथ टीचर्स डे मना रहे हैं. क्लास रूम में खूब गुब्बारे, साज सज्जा और बच्चों की भीड़ है. टेबिल पर कुछ तोहफे रखे हैं. गुरू जी सबके बीच में बैठे हैं और तालियां बजाई जा रही हैं. इतने में ऐसा कुछ होता है कि गुरू जी को गुस्सा आ जाता है.
शर्ट पकड़कर खींचा और कर दी पिटाई
दरअसल, सेलिब्रेशन के बीच एक छात्र टीचर के ऊपर स्नो स्प्रे डाल देता है. इस बात से तो मानो गुरू जी बुरी तरह भड़क जाते हैं. वह छात्र की शर्ट पकड़कर अपनी तरफ खींचते हैं, बाल पकड़ते हैं और उसकी पीठ पर लगातार मारते हैं. इसके बाद से सेलिब्रेशन का माहौल गंभीरता में बदल जाता है.
वायरल हो रहे इस वीडियो को Bihar_se_hai नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. इस ट्वीट को 4 लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिले हैं. ये वीडियो वायरल हुआ तो लोग इसपर ढेरों कमेंट करने लगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










