
बाल ठाकरे की पुण्यतिथि पर दिखी भाई उद्धव-राज की एकजुटता, शिवाजी पार्क में साथ दी श्रद्धांजलि
AajTak
बाल ठाकरे की 13वीं पुण्यतिथि पर शिवाजी पार्क में हजारों लोग जुटे और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे तथा राज ठाकरे एक साथ दिखाई दिए. दोनों दलों के नेताओं की मौजूदगी ने राजनीतिक हलचल बढ़ाई, खासकर तब जब स्थानीय चुनाव नज़दीक हैं.
Bal Thackeray death anniversary: मुंबई के शिवाजी पार्क में सोमवार को हजारों लोग शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की 13वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे. इस मौके पर सबसे खास नजारा था ठाकरे परिवार का एक साथ नजर आना.
उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि, बेटा आदित्य और उनके चचेरे भाई, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे - सभी लोग बालासाहेब के स्मारक पर पहुंचे.
कभी एक-दूसरे के खिलाफ रहने वाले उद्धव और राज ठाकरे इस बार काफी करीब दिखाई दिए. दोनों के बीच गर्मजोशी देखने लायक थी. ये संकेत माना जा रहा है कि दोनों शायद आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों से पहले किसी गठबंधन की तैयारी कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने औपचारिक ऐलान अभी नहीं किया है.
शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता संजय राउत भी बीमारी के बावजूद श्रद्धांजलि देने पहुंचे. उन्होंने मास्क पहन रखा था और अपने भाई, विधायक सुनील राउत का हाथ थामे हुए थे.
बाल ठाकरे की याद और विचार
बाल ठाकरे का निधन 17 नवंबर, 2012 को मुंबई स्थित उनके निवास ‘मातोश्री’ में लंबी बीमारी के बाद हुआ था. राज ठाकरे ने उनकी पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि बालासाहेब वो पहले व्यक्ति थे जिन्होंने भाषा और अस्मिता के आधार पर एक राजनीतिक आंदोलन खड़ा किया और उसे पार्टी का रूप दिया.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









