
बालासोर ट्रेन हादसे के 11 दिन बाद भी 81 शवों की पहचान नहीं, अब DNA रिपोर्ट का इंतजार; मास क्रिमेशन की तैयारी
AajTak
बालासोर हादसे में मारे गए 207 लोगों की पहचान हो चुकी है. इनके शवों को उनके परिजनों को सौंपा जा चुका है. जबकि जिन 81 शवों की पहचान नहीं हुई, उन्हें एम्स भुवनेश्वर में खास तरीके के 4 कंटेनरों में रखा गया है. इन शवों की पहचान के लिए 75 के डीएनए सैंपल दिल्ली की फोरेंसिक साइंस लैब भेजे गए हैं.
ओडिशा क बालासोर में हुए ट्रिपल ट्रेन हादसे को 11 दिन बीत गए हैं. लेकिन हादसे में मारे गए 288 लोगों में 81 शवों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. ऐसे में अब इनके सामूहिक अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं. ओडिशा प्रशासन ने भुवनेश्वर में चार ऐसी जगहों की पहचान की है, जहां इन शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीं, डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रहे परिजनों के पास भी सामूहिक अंतिम संस्कार के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है.
बालासोर हादसे में मारे गए 207 लोगों की पहचान हो चुकी है. इनके शवों को उनके परिजनों को सौंपा जा चुका है. जबकि जिन 81 शवों की पहचान नहीं हुई, उन्हें एम्स भुवनेश्वर में खास तरीके के कंटेनरों में रखा गया है. इन शवों की पहचान के लिए 75 के डीएनए सैंपल दिल्ली की फोरेंसिक साइंस लैब भेजे गए हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, चिकित्सा अधीक्षक दिलीप कुमार परिदा ने बताया कि शव अब और नहीं सड़ रहे हैं. लेकिन डीएनए रिपोर्ट आने के बाद इन्हें लेकर तुरंत फैसला किया जाएगा. हालांकि, शवों की हर दिन जांच की जा रही है. नगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि नागरिक निकाय शॉर्ट नोटिस पर बड़े पैमाने पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए तैयार है. बस सरकार के संकेत का इंतजार किया जा रहा है.
भुवनेश्वर में अंतिम संस्कार के लिए जिन चार जगहों की पहचान की गई है, वे सत्यनगर, एगिनिया, कपिलप्रसाद और भरतपुर हैं. सत्यनगर विद्युत शवदाह कोरोना महामारी के वक्त सबसे व्यस्त शवदाह गृहों में से एक था. यहां महामारी के चरम पर हर दिन शवों का ढेर लगा था. नगर निगम के अधिकारियों ने राज्य सरकार को बता दिया है कि 15 जून के बाद किसी भी सामूहिक दाह संस्कार कराया जा सकता है.
सीबीआई के रडार पर 5 रेलवे कर्मी
बालासोर में 2 जून को हुए इस हादसे की जांच सीबीआई कर रही है. सीबीआई की रडार पर एक स्टेशन मास्टर समेत 5 रेलवे कर्मी हैं. जबकि चार अन्य कर्मचारी हादसे के वक्त सिग्नलिंग से संबंधित ड्यूटी पर थे. जांच रिपोर्ट आने के बाद इन कर्मचारियों पर आगे की कार्रवाई का फैसला किया जाएगा. रेल मंत्रालय के अधिकारी पहले ही इंटरलॉकिंग सिस्टम में छेड़छाड़ की आशंका जता चुके हैं.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







