
बालासोर ट्रेन हादसा: ओडिशा के मृतकों के बच्चों को फ्री शिक्षा देगा KIIT, एक सदस्य को नौकरी भी मिलेगी
AajTak
ओडिशा राज्य के 39 लोगों की बालासोर रेल हादसे में जान गई है. मरने वालों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी और बच्चों को फ्री शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी.
ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार की मदद के लिए कीट (KIIT) और कीस विश्वविद्यालय (KISS University) आगे आया है. कीट और कीस विश्वविद्यालय के संस्थापक प्रो. अच्युत सामंत ने कहा है कि रेल हादसे में ओडिशा के रहने वाले जितने भी लोग थे, उनके परिवार से एक व्यक्ति को योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा है कि जिन बच्चों ने इस हादसे में अपने माता-पिता को खोया है, कीट और कीस विश्वविद्यालय में पहली कक्षा से लेकर हायर एजुकेशन तक की पढ़ाई निःशुल्क रहेगी. आवेदन किस तरह से करना है जल्द ही इसकी जानकारी दी जाएगी.
यह भी पढ़ें... अचानक लूप और अप लाइन के सिग्नल हो गए थे रेड... डेटा लॉगर से कोरोमंडल हादसे की डिटेल आई सामने
कुल 288 लोगों की मौत, 39 ओडिशा के
इस रेल हादसे में कुल 288 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में 39 लोग ओडिशा के थे. हादसा कैसे हुआ था इसके बारे में रेलवे ने जानकारी दी थी. रेलवे की तरफ से बताया गया था कि 2 जून की शाम 7 बजे के करीब ट्रेन नंबर 12481 कोरोमंडल एक्सप्रेस बहानगा बाजार स्टेशन के (शालीमार-मद्रास) मेन लाइन से गुजर रही थी, उसी वक्त डिरेल होकर वो अप लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई. ट्रेन पूरी रफ्तार (फुल स्पीड) में थी, इसका परिणाम यह हुआ कि 21 कोच पटरी से उतर गए और 3 कोच डाउन लाइन पर चले गए.
हर रेलवे स्टेशन पर दूसरी ट्रेन पास कराने के लिए लूप लाइन होती है. बहानगा बाजार स्टेशन पर अप और डाउन, दो लूप लाइन हैं. किसी भी गाड़ी को लूप लाइन पर तब खड़ा किया जाता है, जब किसी दूसरी ट्रेन को स्टेशन से पास कराया जाना हो. बहानगा बाजार स्टेशन पर इन ट्रेन का स्टॉपेज नहीं है. ऐसे में दोनों ही ट्रेनों की रफ्तार तेज थी. बहानगा बाजार स्टेशन से गुजर रही कोरोमंडल एक्सप्रेस अचानक पटरी से उतरी तो ट्रेन के कुछ डिब्बे मालगाड़ी से जा भिड़े.
इसी दौरान हादसे के समय डाउन लाइन से गुजर रही यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के पीछे के दो डिब्बे भी पटरी से उतरी कोरोमंडल एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. हादसा भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन से करीब 171 किलोमीटर और खड़गपुर रेलवे स्टेशन से करीब 166 किलोमीटर दूर स्थित बालासोर जिले के बहानगा बाजार स्टेशन पर हुआ. इस भीषण हादसे में 288 लोगों की मौत हुई है. जबकि 1100 से ज्यादा जख्मी हुए. मृतकों में 39 लोग ओडिशा के रहने वाले थे.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








