
बालाजी श्रीवास्तव दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए, एसएन श्रीवास्तव की जगह लेंगे
ABP News
बालाजी श्रीवास्तव दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे. बालाजी, एसएन श्रीवास्तव की जगह लेने जा रहे हैं.
नई दिल्ली: 1988 बैच के IPS अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव को दिल्ली पुलिस का कमिश्नर नियुक्त किया गया है. बालाजी, एस एन श्रीवास्तव की जगह लेंगे. एसएन श्रीवास्तव बुधवार को रिटायर होने वाले हैं. बालाजी श्रीवास्तव दिल्ली पुलिस में सतर्कता शाखा के विशेष आयुक्त थे. बता दें कि एस एन श्रीवास्तव अतिरिक्त प्रभार के रूप में दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर थे. हालांकि, उन्हें पिछले महीने पूर्ण रूपेण इस पद पर नियुक्त किया गया था. गृह मंत्रालय द्वारा पिछले महीने जारी आदेश में कहा गया कि 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी को अगले आदेश तक दिल्ली पुलिस के आयुक्त पद पर काम करने की मंजूरी दे दी गयी है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












