
बार-बार पलट कर फिर चलने लगी जीप, Anand Mahindra बोले-खुद से ना करें ट्राई
AajTak
आनंद महिंद्रा ने अबकी बार ट्विटर पर ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वायरल होने वाली सारी खूबियां मौजूद हैं. इस वीडियो में एक जीप कई बार पलटने के बाद फिर से दौड़ने लगती है.
महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अक्सर ट्विटर (Anand Mahindra Twitter) पर ऐसी वीडियो और फोटो शेयर करते हैं, जो देखते ही देखते ही वायरल (Viral Video) हो जाती हैं. शुक्रवार को भी उन्होंने एक जीप का वीडियो शेयर किया जो कई बार पलटने के बाद फिर दौड़ने लगती है.
इस वीडियो के साथ आनंद महिंद्रा ने एक बढ़िया पोस्ट भी शेयर की है. उन्होंने लिखा है कि शब्दकोश में 'On a Roll' की परिभाषा होती है कि अच्छी तरक्की करो और वो तरक्की लगातार बनी रहे. इस कार को देखकर भी ऐसा ही लगता है.
उन्होंने साथ में ये भी लिखा है- ये वीडियो संभवतया दक्षिण भारत में किसी रैली के दौरान का है. निश्चित तौर पर कार की मजबूती देखकर मैं अचंभित हूं, लेकिन मैं किसी को भी इसे दोहराने की सलाह नहीं दूंगा. आप खुद यहां उनका पूरा ट्वीट पढ़ सकते हैं और ये वीडियो भी देख सकते हैं.
“Dictionary Definition of the phrase ‘on a roll:’ To have great success which seems likely to continue.” This clip’s apparently from a rally in a plantation in the South. Naturally I’m delighted with the ruggedness of the car but I wouldn’t recommend anyone try to replicate this! pic.twitter.com/geeIJhXQAy
इस वीडियो में जो जीप दिख रही है, वो बिलकुल Mahindra Major जैसी है. महिंद्रा मेजर कंपनी की Willys Jeep का ही अपडेट वर्जन थी. महिंद्रा ने 1949 में Willys Jeep को बेचना शुरू किया था. बाद में इसी गाड़ी को डेवलप करके आज की Mahindra Thar बनाई गई है.
pic.twitter.com/n5PP6wjRE9

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










