
बार के सामने नशे में टल्ली लड़कियों का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस की वर्दी पकड़कर की बदसलूकी, VIDEO
AajTak
महाराष्ट्र के विरार में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां रेस्टोरेंट और बार से निकलने के बाद नशे में टल्ली तीन लड़कियों ने ऐसा हाई वोल्टेज ड्रामा (high voltage drama) किया, जिसे देख लोग दंग रह गए. दरअसल, यहां लड़कियां जब हंगामा कर रही थीं, तभी सूचना के बाद पुलिस आ गई. पुलिस को देख लड़कियां गाली गलौज करने लगीं. एक लड़की ने पुलिसकर्मी की वर्दी पकड़ ली.
महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित विरार में नशे में टल्ली लड़कियों ने रेस्टोरेंट-बार से निकलकर हाई वोल्टेज ड्रामा (high voltage drama) किया. इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई. किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़कियों को समझाने की कोशिश की. इस दौरान लड़कियां पुलिस पर ही टूट पड़ीं और पुलिस पर हमले की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला विरार शहर का है. यहां विरार पश्चिम के एक बार और रेस्टॉरंट में तीन लड़कियां पहुंचीं थीं. तीनों जब बार से बाहर आईं तो वह नशे में टल्ली थीं. सड़क पर आते ही लड़कियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. सड़क पर लड़कियों का हाई वोल्टेज ड्रामा देख लोगों की भीड़ जमा होने लगी.
यहां देखें Video
यह भी पढ़ें: कानपुर में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा... बीच चौराहे पर उतारने लगी कपड़े, पुलिस से भिड़ी, दिया धक्का
इसी बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़कियों को समझाने का प्रयास किया. इस दौरान लड़कियां गाली गलौज करने के साथ ही पुलिस से भिड़ने लगीं और जमकर बदसलूकी की. लड़कियों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की की और हमला करने का भी प्रयास किया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








