
बार्बी डॉल जैसी नाक का था सपना, सर्जरी से बदल गई शक्ल! बताई आपबीती-
AajTak
इस्तांबुल की सड़कों पर अब सिर्फ टूरिस्ट ही नहीं, बल्कि 'बार्बी नोज' का सपना लेकर आने वाले लोग भी दिखने लगे हैं. यह सर्जरी अब ग्लोबल प्लास्टिक सर्जरी इंडस्ट्री का सबसे हॉट ट्रेंड बन चुकी है. न्यू यॉर्क की रहने वाली 25 साल अलेक्जेंड्रिया लिंटन ने तुर्की के मशहूर सर्जन डॉक्टर एरडी ओजडेमिर से यह सर्जरी करवाई .
इस्तांबुल की सड़कों पर अब सिर्फ टूरिस्ट ही नहीं, बल्कि 'बार्बी नोज' का सपना लेकर आने वाले लोग भी दिखने लगे हैं. यह सर्जरी अब ग्लोबल प्लास्टिक सर्जरी इंडस्ट्री का सबसे हॉट ट्रेंड बन चुकी है. न्यू यॉर्क की रहने वाली 25 साल अलेक्जेंड्रिया लिंटन ने तुर्की के मशहूर सर्जन डॉक्टर एरडी ओजडेमिर से यह सर्जरी करवाई और अब वह अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी को शेयर कर रही हैं.
क्या है 'बार्बी नोज'?
यह नाक का एक खास ट्रांसफॉर्मेशन है, जिसमें नाक पतली, सीधी और हल्के से ऊपर की ओर उठी हुई दिखाई देती है, जो बिल्कुल बार्बी डॉल की नाक जैसी होती है. न्यू यॉर्क के प्रसिद्ध डॉक्टर एरी होशेंडर बताते हैं कि इस नोज को पाने के लिए नाक की त्वचा को हड्डी और कार्टिलेज से उठाकर शेप दिया जाता है.
क्या था अलेक्जेंड्रिया का एक्सपीरियंस
अलेक्जेंड्रिया बताती हैं कि उन्होंने यह सर्जरी करवाने का ख्वाब पिछले छह सालों से देखा था और आखिरकार इसे करवा लिया. उनका मानना है कि हर किसी को वही करना चाहिए, जिससे वह आत्मविश्वास और खुशी महसूस करें. उनका कहना है, 'सर्जरी से कोई गुरेज नहीं करना चाहिए. हर किसी को अपनी खुशी और आत्मविश्वास के लिए वह करना चाहिए जो वह चाहें.
देखें वीडियो

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










