
बारिश ने थामी मुंबई मोनोरेल की रफ्तार... एलिवेटेड ट्रैक पर फंसी, यात्रियों को क्रेन से उतारा गया नीचे- VIDEO
AajTak
चेंबूर और भक्ति पार्क के बीच मुंबई मोनोरेल सर्विस मंगलवार शाम करीब 6:15 बजे बाधित हो गई. यात्रियों ने तुरंत इमरजेंसी हेल्प के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क किया.
मुंबई में भारी बारिश से शहर की रफ्तार थम गई है. जलभराव और खराब मौसम के कारण रेल, बस, हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. मोनो रेल सर्विस पर भी भारी बारिश का असर पड़ा है. मुंबई के पूर्वी उपनगर में तकनीकी खराबी और बारिश के कारण एक मोनोरेल एलिवेटेड ट्रैक पर फंस गई. इसके अंदर बैठे यात्रियों को क्रेन की मदद से रेस्क्यू किया गया.
चेंबूर और भक्ति पार्क के बीच मुंबई मोनोरेल सर्विस मंगलवार शाम करीब 6:15 बजे बाधित हो गई. मोनोरेल में बैठे यात्रियों को गर्मी और घुटन का सामना करना पड़ा, क्योंकि बिजली आपूर्ती बाधित होने से एयरकंडीशन काम नहीं कर रहा था और सभी गेट बंद थे. यात्रियों ने तुरंत इमरजेंसी हेल्प के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क किया. तुरंत कार्रवाई करते हुए, मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तीन स्नोर्कल व्हीकल की मदद से रेस्क्यू शुरू किया.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में भारी बारिश से तबाही जैसे हालात, नांदेड़ में 8 मौतें, मुंबई में जनजीवन अस्त-व्यस्त
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'तकनीकी कारणों से, चेंबूर और भक्ति पार्क के बीच एक मोनोरेल ट्रैक पर फंस गई है. एमएमआरडीए, फायर ब्रिगेड और बीएमसी, सभी एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं. सभी यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. इसलिए, किसी को भी चिंता या घबराहट करने की आवश्यकता नहीं है. सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला जाएगा. मैं सभी से धैर्य बनाए रखने का अनुरोध करता हूं. मैं एमएमआरडीए कमिश्नर, म्युनिसिपल कमिश्नर, पुलिस और सभी संबंधित एजेंसियों के संपर्क में हूं. इस घटना के कारणों की जांच भी की जाएगी.'
मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि 'मैसूर कॉलोनी स्टेशन' के पास एक मोनोरेल ट्रेन इलेक्ट्रिक सप्लाई बाधित होने के कारण एलिवेटेड ट्रैक पर रुक गई. एमएमआरडीए ने कहा, 'हमारी संचालन और रखरखाव टीमें पहले से ही मौके पर मौजूद हैं और इसे जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रही हैं.'
यह भी पढ़ें: सड़क, रेल, प्लेन... लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से थम गई मुंबई की रफ्तार - देखें PHOTOS

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








