
बारिश के मौसम में बढ़ जाती है रूसी की समस्या, इन तरीकों से मिलेगा आराम
AajTak
बारिश आते ही ज्यादातर लोगों को डैंड्रफ की समस्या होने लगती है. बालों पर रूसी ना केवल शर्मिंदगी का कारण बनती है बल्कि यह हेयरफॉल और और बालों के रुखे होने का भी कारण बनती है.
बारिश का मौसम आते ही ज्यादातर लोगों को डैंड्रफ की समस्या होने लगती है. कई लोगों को डैंड्रफ के कारण खुजली भी महसूस होती है. ऐसे में इस डैंड्रफ से छुटकारा पाना बेहद जरूरी हो जाता है. ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए कई लोग केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करने लगते हैं. इन प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचाते हैं और इनके इस्तेमाल से कई बार डैंड्रफ भी कम नहीं होता. बारिश में डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं. ये घरेलू उपायों से डैंड्रफ की समस्या दूर होगी और बाल मजबूत, चमकदार भी बनेंगे.बेकिंग सोडा
स्कैल्प पर स्क्रब की तरह असर दिखाता है बेकिंग सोडा. स्कैल्प को एक्सफोलिएट करने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) का इस्तेमाल किया जा सकता है. बालों को धोने के दौरान शैंपू में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं और फिर बालों को धोएं.
लहसुन इस नुस्खे से कम ही लोग परिचित हैं. लहसुन (Garlic) एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होने के चलते डैंड्रफ दूर करता है. इसके इस्तेमाल के लिए 2 से 3 लहसुन की कलियां लें और इन्हें कूटकर पानी में मिला लें. इस पानी को स्कैल्प पर लगाएं और कुछ देर बाद सिर धो लें. बालों से लहसुन की बदबू दूर करने के लिए इस पानी में शहद और अदरक भी मिलाया जा सकता है.
दही
डैंड्रफ के रामबाण इलाजों में शामिल है दही. इसे सिर पर लगाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है सिर्फ अपने बालों को धोते समय दही (Curd) लें और सिर पर मलें. इसे स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं और 10 से 15 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें. 3 से 4 दिन इस नुस्खे को अपनाया जाए तो डैंड्रफ पूरी तरह दूर हो जाता है.
नींबू का रस

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










