
बारामती सीट पर सस्पेंस खत्म, ननद-भाभी के बीच सीधा मुकाबला... सुप्रिया के सामने होंगी डिप्टी CM की पत्नी सुनेत्रा
AajTak
एनसीपी नेता सुनील तटकरे ने बारामती लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा की. तटकरे ने कहा कि बारामती लोकसभा सीट के लिए हम सुनेत्रा अजित पवार के नाम की घोषणा कर रहे हैं. वह इस सीट से चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है, न कि परिवार के बीच की लड़ाई.
महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट पर सस्पेंस खत्म हो गया है. इस संसदीय सीट पर पवार बनाम पवार की लड़ाई होगी. सूबे के डिप्टी सीएम अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने आज सुनेत्रा पवार को बारामती लोकसभा सीट से कैंडिडेट घोषित कर दिया है. इस सीट पर पवार परिवार में चुनावी मुकाबला देखेने को मिलेगा. सुनेत्रा पवार अजित पवार की चचेरी बहन और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी.
एनसीपी नेता सुनील तटकरे ने बारामती लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा की. तटकरे ने कहा कि बारामती लोकसभा सीट के लिए हम सुनेत्रा अजित पवार के नाम की घोषणा कर रहे हैं. वह इस सीट से चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है, न कि परिवार के बीच की लड़ाई.
डेढ़ घंटे पहले हुआ था सुप्रिया के नाम का ऐलान
गौर करने वाली बात ये है कि शाम 5 बजे एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने बारामती लोकसभा सीट के लिए सुप्रिया सुले के नाम की घोषणा की. पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने बारामती लोकसभा सीट के लिए सुप्रिया सुले के नाम की घोषणा की. इसके डेढ़ घंटे बाद यानी 6.30 बजे एनसीपी (अजित पवार) ने बारामती लोकसभा सीट के लिए सुनेत्रा अजीत पवार के नाम की घोषणा कर दी.
पवार परिवार में होगा कड़ा मुकाबला
लंबे समय से सुनेत्रा पवार बारामती में चुनाव प्रचार कर रही हैं और स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही हैं. हालांकि पवार परिवार के कई लोग सुनेत्रा पवार की उम्मीदवारी का विरोध कर रहे थे कि परिवार के भीतर लड़ाई नहीं होनी चाहिए. हालांकि अब बारामती लोकसभा सीट को लेकर पवार परिवार के भीतर लड़ाई बिल्कुल स्पष्ट हो गई है. बारामती हमेशा से ही पवार परिवार का गढ़ रहा है. सुप्रिया सुले यहां से सांसद हैं. जबकि शरद पवार बारामती लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








