
बाराबंकी में मारे गए गैंगस्टर बॉबी की हिस्ट्रीशीट आई सामने, मुख्तार अंसारी का रह चुका था शूटर
AajTak
बाराबंकी में दिनदहाड़े हुई शोएब किदवई उर्फ बॉबी की हत्या के बाद उसका आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है. पुलिस का कहना है कि बॉबी पर गैंगस्टर लगा था. वह लखनऊ व बाराबंकी में हत्या समेत 12 मामलों में नामजद रहा. कभी मुख्तार अंसारी के करीबी और शूटर रहे बॉबी की हिस्ट्रीशीट 2008 में खोली गई थी.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दिनदहाड़े मारे गए शोएब किदवई उर्फ बॉबी की आपराधिक फाइलें सामने आ रही हैं. कभी बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के करीबी और शार्प शूटर रहे बॉबी की हिस्ट्रीशीट सामने आने के बाद उसके आपराधिक अतीत की परतें खुल गई हैं. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, बॉबी पर गैंगस्टर लगा था. उसके खिलाफ लखनऊ व बाराबंकी में कुल 12 आपराधिक केस दर्ज थे.
पुलिस दस्तावेज बताते हैं कि शोएब किदवई उर्फ बॉबी की हिस्ट्रीशीट 11 फरवरी 2008 को बाराबंकी नगर कोतवाली में खोली गई थी. शहर कोतवाली में 5A नंबर पर दर्ज इस हिस्ट्रीशीट में उसके आपराधिक गतिविधियों का ब्योरा दर्ज है. साल 2000 और 2011 में उसी कोतवाली में उस पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया था. इसके अलावा बाराबंकी कोतवाली और सफदरगंज थाने से उस पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की गई थी.
शोएब अहमद किदवई का नाम कई सनसनीखेज मामलों में सामने आया था. लखनऊ के जेल अधीक्षक आरके तिवारी हत्याकांड से लेकर बाराबंकी के डॉक्टर डीबी सिंह हत्याकांड तक में उसके खिलाफ हत्या के केस दर्ज हुए. लखनऊ के हसनगंज थाने में दो केस दर्ज थे, जबकि चौक, महानगर, बाजार खाला और हजरतगंज जैसे प्रमुख थाना क्षेत्रों में भी उसके खिलाफ मुकदमे कायम हुए थे.
यह भी पढ़ें: जेल में गैंगस्टर, देश में दहशत… दिल्ली में अपराधी बेलगाम, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुला चैलेंज!
हालांकि बीते कुछ वर्षों में बॉबी ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर और फिर वकील के रूप में स्थापित करने की कोशिश की थी. वह नियमित रूप से लखनऊ से बाराबंकी कचहरी आता-जाता था. लेकिन शुक्रवार को असेनी मोड़ के पास उसकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर अज्ञात हमलावरों ने उसकी हत्या कर दी.

15 दिनों के लंबे ब्लॉकेज के बाद होर्मुज की समुद्री सीमा से एक भारतीय झंडे वाला जहाज LPG गैस लोडेड होकर सुरक्षित गुजर गया है. इस जहाज का नाम शिवालिक है और यह बिना किसी विशेष सुरक्षा के होर्मुज पार कर रहा है. सूत्रों ने बताया है कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत अरब सागर में स्टैंडबाय मोड में तैनात है और निगरानी रख रही है.

मुंबई के दहिसर इलाके के कैप्टन वीरेंद्र विश्वकर्मा और उनके 33 क्रू मेंबर्स कई दिनों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास फंसे हुए हैं. वे जिस टैंकर की कमान संभाल रहे हैं, उसमें 36 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए एलपीजी लदी है. यह जहाज कुवैत के मीना अल अहमदी बंदरगाह से गुजरात के दीनदयाल कांडला पोर्ट की ओर जा रहा था.

भोपाल में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग के सरगना को पुलिस ने हल्दी समारोह के दौरान ही मंडप से गिरफ्तार कर लिया. दूल्हे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही हाथों में मेहंदी और चेहरे पर हल्दी लगाए दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई और पुलिस से गुहार लगाने लगी- साहब, मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी... अगर हो सके तो कस्टडी में ही हमारे फेरे करा दीजिए.

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को याद दिलाया है कि उनकी असली परीक्षा 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी. गंभीर हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 और चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 जिताने वाले पहले भारतीय कोच बने हैं. गांगुली ने साथ ही टेस्ट क्रिकेट में टीम के प्रदर्शन को बेहतर करने की भी सलाह दी.









