
'बाय-बाय फैमिली, कर लो अब शादी...', सुसाइड नोट लिख लड़की फांसी पर झूली, भाई-भाभी के संग रहती थी
AajTak
UP News: राजधानी लखनऊ में एक लड़की का फंदे पर लटकता हुआ युवती का शव मिला. पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ. जिससे पता चला कि युवती शादी नहीं करना चाहती थी. फिलहाल पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है.
UP News: राजधानी लखनऊ में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मरने से पहले युवती कथित रूप से एक सुसाइड नोट भी छोड़कर गई है. इस नोट में लिखा है कि 'बाय-बाय फैमिली मेंबर. लो अब कर लो शादी. मैं न शादी करना चाहती हूं और न ही जीना चाहती हूं.' अब पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के कृष्णा नगर थाना इलाके की रहने वाली एक युवती अपने भैया-भाभी के साथ रह रही थी. युवती की मां का देहांत कुछ समय पहले हो गया था. इसके बाद से उनका परिवार कानपुर रोड पर बनी एलडीए कॉलोनी के एक मकान में किराए पर रहने लगे थे. घर के पास ही उसके बड़े भाई-भाभी दूसरे मकान में रहते थे.
बताया गया कि घटना के दिन जब दरवाजा नहीं खुला तब काफी देर से आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो उस सामने फंदे पर लटकता हुआ युवती का शव मिला. पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला, जिससे पता चला कि युवती शादी नहीं करना चाहती थी. पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है.
डीसीपी सेंट्रल जोन अपर्णा कौशिक के मुताबिक, युवती के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसको कब्जे में लेकर पूछताछ की भी जा रही है. वहीं, मृतका के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है. अब इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही हर पहलू पर जांच की जा रही है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









