
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड... पूर्व मंत्री की पत्नी ने की SIT जांच की मांग, बोलीं- पुलिस ने असली गुनहगारों को बचाया
AajTak
66 वर्षीय बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 की रात मुंबई के बांद्रा (पूर्व) में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अब उनकी पत्नी शहजीन सिद्दीकी ने जांच के लिए SIT गठित करने की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी की पत्नी शहजीन सिद्दीकी ने अपने पति की हत्या की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने जांच में लापरवाही बरती है और असली साजिशकर्ताओं को बचाने की कोशिश की है.
दरअसल, 66 वर्षीय बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 की रात मुंबई के बांद्रा (पूर्व) में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हमलावरों की संख्या तीन बताई गई थी.
शहजीन सिद्दीकी ने अपने वकील त्रिवणकुमार कर्णानी के जरिए दायर याचिका में कहा कि पुलिस ने जानबूझकर जांच को गलत दिशा में मोड़ा और दावा किया कि हत्या का आदेश गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई, अनमोल बिश्नोई ने दिया था.
बिल्डर लॉबी और एक राजनीतिक नेता पर शक
याचिका में दावा किया गया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे बिल्डर लॉबी और एक राजनीतिक नेता की साजिश हो सकती है. शहजीन ने कहा, “बाबा सिद्दीकी हमेशा झुग्गीवासियों के हित में काम करते थे, जिससे कई बिल्डर और डेवलपर उन्हें अपने प्रोजेक्ट्स में बाधा मानते थे. इस एंगल की जांच पुलिस ने कभी नहीं की.”
राजनीतिक दबाव का आरोप

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








