
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी का नया वीडियो जारी, गैंगस्टर जीशान ने लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई पर किया बड़ा खुलासा
AajTak
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर जीशान अख्तर ने एक नया वीडियो जारी कर दावा किया है कि उसने ही यह हत्या करवाई थी. वीडियो में वह लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल को गद्दार बता रहा है और कह रहा है कि हत्या के बाद वे उसका भी गला कटवाना चाहते थे. जीशान ने अब रोहित गोदारा गैंग ज्वाइन कर लिया है.
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है. आरोपी गैंगस्टर जीशान अख्तर ने एक और वीडियो जारी किया है, जिसमें वह इस हाई प्रोफाइल हत्या की जिम्मेदारी खुद लेता दिखाई दे रहा है. वीडियो में जीशान साफ शब्दों में कह रहा है कि बाबा सिद्दीकी को उसी ने मरवाया था. हत्या के बाद वह विदेश भाग गया था और अब उसने रोहित गोदारा गैंग ज्वाइन कर लिया है.
वीडियो में जीशान अख्तर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई को गद्दार बता रहा है. उसका दावा है कि लॉरेंस और अनमोल ने ही उसे हत्या के लिए इस्तेमाल किया और बाद में उसका भी गला कटवाने की साजिश में लगे थे. जीशान के मुताबिक वह किसी तरह इस साजिश से बच गया.
यहां देखें वायरल वीडियो
गैंगस्टर जीशान अख्तर का वीडियो वायरल
जीशान कहता है कि वह पहले एक आईपीएस अधिकारी बनने का सपना देखता था, लेकिन वक्त और हालात ने उसे गैंगस्टर बना दिया. वह वीडियो में खुलेआम धमकी देता है कि वह और रोहित गोदारा मिलकर लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई को मार देंगे.
इस वीडियो में जीशान यह भी दावा करता है कि वह पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी से मिल चुका है. उसका कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल देश के गद्दारों के साथ मिले हुए हैं और उनके खालिस्तानी संगठनों से संबंध हैं.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











