
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में 11वीं गिरफ्तारी, मुंबई पुलिस ने हरियाणा से अमित कुमार को दबोचा
AajTak
मुंबई पुलिस ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में एक आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार किया है. इस केस में अब तक 11 लोग हिरासत में हैं. पुलिस मामले की गहन जांच करते हुए फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस गिरफ्तारी के साथ अधिकारियों ने बताया कि अब तक पुलिस की हिरासत में कुल 11 लोग आ चुके हैं. आरोपी की पहचान अमित हिसामसिंग कुमार के रूप में की गई है, जिसे हरियाणा से गिरफ्तार किया गया.
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में अन्य आरोपियों की पूछताछ के दौरान उसकी अपराध में भूमिका सामने आई. बाबा सिद्दीकी की हत्या 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके विधायक बेटे जिशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर की गई थी.
यह भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी हत्याकांडः लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के संपर्क में थे शूटर, आरोपियों से पूछताछ में खुलासा
बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे क्या थी मंशा?
अभी तक जांचकर्ता हत्या के पीछे की मंशा का पता नहीं लगा पाए हैं. पुलिस इस अपराध की जांच विभिन्न पहलुओं से कर रही है, जिसमें सुपारी लेकर हत्या, व्यापारिक दुश्मनी या मुंबई में झुग्गी रिहेबिलिटेशन प्रोजेक्ट के संबंध में धमकियों की संभावना शामिल है.
दो संदिग्ध शूटर समेत 11 अरेस्ट

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









