
बाबा सिद्दीकी मर्डर केसः मास्टरमाइंड ने किया था शूटर को फर्जी पासपोर्ट देने का वादा, देश से भागने की थी तैयारी
AajTak
हरियाणा के कैथल के निवासी गुरनैल सिंह पर साल 2019 में हत्या का एक आरोप था और उसे उस मामले में दोषी ठहराए जाने का डर था. जांच से पता चलता है कि साजिशकर्ताओं ने भारत से भागने में उसकी मदद करने के लिए जाली दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट देने का वादा किया था.
Baba Siddiqui Murder Case: एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मास्टरमाइंड ने शूटरों में से एक को विदेश भागने में मदद करने के लिए फर्जी पासपोर्ट देने का वादा किया था. पुलिस ने गुरुवार को इस बात का खुलासा किया. उस शूटर की पहचान 23 साल के गुरनैल सिंह के तौर पर हुई है, जिसे इस हत्याकांड में उसकी भूमिका के लिए 50,000 रुपये की सुपारी दी गई थी.
शूटर को सता रहा था सजा का डर हरियाणा के कैथल के निवासी गुरनैल सिंह पर साल 2019 में हत्या का एक आरोप था और उसे उस मामले में दोषी ठहराए जाने का डर था. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, जांच से पता चलता है कि साजिशकर्ताओं ने भारत से भागने में उसकी मदद करने के लिए जाली दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट की व्यवस्था करने की पेशकश की थी.
हत्या के बाद पकड़े गए थे शूटर गुरनैल और धर्मराज गुरनैल सिंह और एक अन्य शूटर धर्मराज कश्यप को हमले के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि उनका साथी शिवकुमार गौतम अभी भी फरार है. दोनों शूटर हत्या में शामिल दूसरे मॉड्यूल से जुड़े थे और उनके मुख्य साजिशकर्ता शुभम लोनकर और कथित मास्टरमाइंड मोहम्मद जीशान अख्तर से संबंध थे.
नाकाम डील के बाद हायर किए थे नए शूटर शुरू में, ठाणे में स्थित नितिन सप्रे और राम कनौजिया के नेतृत्व में एक अलग ग्रुप को हत्या का काम सौंपा गया था. उन्होंने कई दिनों तक सिद्दीकी के घर और कार्यालय की टोह ली थी, लेकिन जब सप्रे ने हत्या के लिए 50 लाख रुपये मांगे थे, तो सौदा टूट गया था. साजिशकर्ताओं ने 50 लाख को बहुत अधिक राशि बताया था.
उदयपुर से खरीदी गई थी पिस्तौल नितिन सप्रे गैंग के पीछे हटने के बाद, मास्टरमाइंड ने हत्या को अंजाम देने के लिए गुरनैल सिंह की टीम को अपने प्लान में शामिल किया था. इससे पहले, सप्रे और कनौजिया जुलाई में पिस्तौल खरीदने के लिए उदयपुर गए थे, जिसका इस्तेमाल आखिरकार अपराध में किया गया. इस हत्याकांड के सिलसिले में पुलिस ने पुणे से रूपेश मोहोल (21), करण साल्वी (19) और शिवम कोहाड़ (20) समेत कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
उत्तर भारत से मास्टरमाइंड का कनेक्शन! अब तक पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड के सिलसिले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. जालंधर का रहने वाला वांछित आरोपी जीशान अख्तर जुलाई में हरियाणा में था और दूसरे आरोपी अमित हिसामसिंह कुमार के घर पर रुका था, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है. अमित, अख्तर और गुरनैल सिंह के बीच अहम कड़ी था. जांचकर्ताओं को शक है कि कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के पीछे के मास्टरमाइंड का कनेक्शन उत्तर भारत से हो सकता है, क्योंकि इस्तेमाल किए गए हथियार उसी इलाके से मंगाए गए थे.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







