
'बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे', मुंबई पुलिस को मैसेज भेजकर CM योगी को धमकी देने वाली फातिमा हिरासत में
AajTak
मुंबई पुलिस को मैसेज भेजकर सीएम योगी को धमकी देने वाली महिला को हिरासत में लिया गया है. उसकी पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है, जोकि आईटी ग्रेजुएट है. पुलिस का कहना है कि वो मानसिक रूप से अस्थिर है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस और एटीएस ने एक महिला को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना कि महिला पढ़ी-लिखी और योग्य है, लेकिन मानसिक रूप से कमजोर है. आरोपी महिला ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में मैसेज किया था कि अगर योगी ने 10 दिनों के अंदर इस्तीफा नहीं दिया तो हम उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे.
यूपी के सीएम के लिए धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद महाराष्ट्र ATS, ठाणे पुलिस और मुंबई की वर्ली पुलिस जांच में जुट गई थी. संयुक्त जांच में पता चला कि महिला ठाणे के उल्हासनगर की रहने वाली है. उसका नाम फातिमा खान है. सूत्रों की मानें तो फातिमा मानसिक तौर पर अस्थिर है.
योगी को धमकी मिलने के बाद ATS को इस बारे में सूचना दी गई थी. ATS ने ही सबसे महिला महिला को ट्रेस किया. उसकी लोकेशन उल्हासनगर की थी. ATS पुलिस के साथ मिलकर महिला के घर पहुंची और वहां उससे पूछताछ की गई. फिर उसे लोकल पुलिस स्टेशन लाया गया वहां भी पूछताछ की गई. उसके बाद वर्ली पुलिस को सूचित किया गया. फिर वर्ली पुलिस उसे लेकर मुंबई आई थी, लेकिन महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया, इसकी पुष्टि मुंबई के सीनियर IPS अधिकारी ने की है. पूछताछ के बाद उसे नोटिस दिया गया है. महिला के मानसिक स्थिति की जांच के लिए उसका मेंटल चेकअप भी कराया जाएगा.
'अगर CM योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो...', मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को आया धमकी भरा मैसेज!
बीएससी कर चुकी है आरोपी फातिमा
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आरोपी महिला इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी कर चुकी है. उसकी पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है, जोकि ठाणे के उल्हासनगर इलाके में अपने परिवार के साथ रहती है. अधिकारी ने बताया कि उसके पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं. आरोपी महिला अच्छी तरह पढ़ी-लिखी और योग्य है, लेकिन मानसिक रूप से कमजोर है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










