
बाबा बागेश्वर यानी धीरेंद्र शास्त्री की बंगाल में एंट्री, क्या बिहार की तरह बीजेपी ले पाएगी फायदा?
AajTak
बिहार में विधानसभा चुनावों के कुछ महीने पहले जिस तरह धीरेंद्र शास्त्री की एंट्री हुई थी, बिल्कुल उसी तर्ज पर वे बंगाल भी जा रहे हैं. 7 दिसंबर को वे एक विशाल गीता-पाठ आयोजन में हिस्सा लेंगे. बाबा रामदेव भी वहां मौजूद होंगे. अगले साल अप्रैल में बंगाल चुनाव होना है, ऐसे में बंगाल भाजपा धीरेंद्र शास्त्री की मौजूदगी का जरूर फायदा उठाना चाहेगी.
भारतीय राजनीति में धार्मिक नेताओं का रोल हमेशा से चर्चा में रहा है. एक ओर वे भक्तों को आकर्षित करते हैं, दूसरी ओर राजनीतिक दलों के लिए वोट बैंक का हथियार बन जाते हैं. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इसी कड़ी का एक प्रमुख नाम हैं. 2022 में कोविड काल में अपनी कथाओं से उन्हें राष्ट्रीय पहचान मिली, और अब वे हिंदुत्व और हिंदू राष्ट्र के लिए इस तरह काम कर रहे हैं जिस तरह बीजेपी और संघ भी नहीं करते हैं.
शायद इसलिए उन पर आरोप लगता है कि वो बीजेपी की रणनीति पर काम कर रहे हैं. 7 दिसंबर को पश्चिम बंगाल में उनकी प्रस्तावित कथा पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. सवाल उठ रहा है कि क्या यह बिहार 2025 विधानसभा चुनावों से पहले की उनकी सक्रियता का दोहराव है? क्या BJP 'बिहार मॉडल' की तर्ज पर बंगाल का किला फतह करने की तैयारी में है?
धीरेंद्र शास्त्री की बंगाल यात्रा
धीरेंद्र शास्त्री, जिन्हें बागेश्वर बाबा या बाबा बागेश्वर भी कहा जाता है, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम से ताल्लुक रखते हैं. उनकी कथाएं हनुमान चालीसा, राम कथा और हिंदू एकता पर केंद्रित होती हैं, जो लाखों लोगों को खींचती हैं. लेकिन 2023 से उनका राजनीतिक रंग गहरा होने लगा. PM मोदी ने फरवरी 2025 में उन्हें 'हिंदू एकता के प्रयासों' के लिए सराहा, जिसे विपक्ष ने सांप्रदायिकता का प्रमोशन बताया. शास्त्री खुद कहते हैं कि वे किसी पार्टी के नहीं, लेकिन 'सभी हिंदूवादी दलों' के समर्थक हैं.
X पर एक कांग्रेस समर्थक यूजर ने उन्हें 'BJP का वाइल्डकार्ड' बताते हुए लिखा कि चुनाव आते ही बाबा सक्रिय हो जाते हैं. शास्त्री का प्रभाव युवाओं और ग्रामीण हिंदुओं पर है, जो BJP के लिए सोने की खान है. मई 2025 में उन्होंने कन्वर्जन के खिलाफ पंजाब और बंगाल विजिट की घोषणा की थी. उसी क्रम में दिसंबर 2025 में कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड पर रामदेव और शास्त्री के साथ 'हिंदू यूनिटी' इवेंट प्लान है, जिसमें 5 लाख लोगों के जुटने की संभावना है. हालांकि इसी साल अक्तूबर में उनके बंगाल आने का कार्यक्रम ममता सरकार ने ऐन मौके पर कैंसल कर दिया था. अब देखना है कि 7 दिसंबर को प्रस्तावित उनके प्लान को ममता सरकार की मंजूर मिलती है नहीं.
क्या दीदी के रहते बंगाल में बाबा की एंट्री आसान है?

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









