
बाबा बागेश्वर ने आपको बिटिया बोला है? MBBS स्टूडेंट शिवरंजनी ने दिया ये जवाब
AajTak
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की एक भक्त शिवरंजनी सुर्खियों में हैं. MBBS स्टूडेंट शिवरंजनी मध्य प्रदेश के छतरपुर पहुंच चुकी हैं. शिवरंजनी ने मीडिया के सामने आकर कई सवालों के जवाब दिए. छात्रा से जब पूछा गया कि बाबा बागेश्वर ने आपको बिटिया बोला है तो इसके जवाब में शिवरंजनी ने कहा कि मैं उन्हें प्राणनाथ मानती हूं.
बाबा बागेश्वर धाम आने वाले भक्तों में एक भक्त चर्चा में है. ये भक्त हैं मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की एमबीबीएस छात्रा शिवरंजनी तिवारी. ये छात्रा गंगोत्री से बागेश्वर धाम के लिए यात्रा पर निकली है. शिवरंजनी तिवारी की बागेश्वर धाम में आस्था है. शिवरंजनी तिवारी ने 14 जून को छतरपुर में प्रवेश किया. इसके बाद रात करीब 8 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. शिवरंजनी ने 16 जून की दोपहर करीब 1 बजे मीडिया से बात की.
शिवरंजनी से पूछा गया कि आपने अपनी पढ़ाई कहां से की है. इसके जवाब में बताया कि मैं जिस कॉलेज से एमबीबीएस कर रही हूं, उसे मैं मीडिया में नहीं लाना चाहती, क्योंकि मैं वहां की अभी स्टूडेंट हूं. मुझे एक साल ही हुआ है. मैं नहीं चाहती कि मेरी पढ़ाई में कोई परेशानी आए.
अब एजुकेशन को लेकर कोई पब्लिसिटी नहीं चाहती
शिवरंजनी ने कहा कि मैंने 10वीं और 12वीं छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से की है. विवेकानंद पब्लिक स्कूल की छात्रा रही हूं. मैंने संगीत में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से हिंदुस्तानी गायन में टॉप किया है. बाकी एमबीबीएस कॉलेज का नाम मैं शेयर नहीं करना चाहती. मैं पहले से बहुत ज्यादा वायरल हो चुकी हूं. अब एजुकेशन को लेकर कोई पब्लिसिटी मैं नहीं चाहती.
'कैंसर रोगियों के लिए करना चाहती हूं काम'

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








