
'बाबरी विध्वंस पर गर्व...', उद्धव गुट के नेता ने किया पोस्ट, सपा ने कर दिया MVA से अलग होने का ऐलान
AajTak
सपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अबू आजमी ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) द्वारा एक समाचार पत्र में एक विज्ञापन दिया गया था जिसमें बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने वालों को बधाई दी गई थी. उनके (उद्धव ठाकरे) सहयोगी ने भी मस्जिद के विध्वंस की सराहना करते हुए एक्स पर पोस्ट किया है. हम एमवीए छोड़ रहे हैं
समाजवादी पार्टी ने शनिवार को घोषणा की कि वह शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी द्वारा बाबरी मस्जिद के विध्वंस और एक समाचार पत्र में छपे उससे संबंधित विज्ञापन की तारीफ करने के बाद विपक्षी गठबंधन एमवीए से बाहर निकलने का फैसला किया है. महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के दो विधायक हैं.
सपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अबू आजमी ने कहा, 'शिवसेना (यूबीटी) द्वारा एक समाचार पत्र में एक विज्ञापन दिया गया था जिसमें बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने वालों को बधाई दी गई थी. उनके (उद्धव ठाकरे) सहयोगी ने भी मस्जिद के विध्वंस की सराहना करते हुए एक्स पर पोस्ट किया है. हम एमवीए छोड़ रहे हैं. मैं इस संबंध में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात कर रहा हूं.' अबू आजमी ने कहा, 'अगर एमवीए में कोई ऐसी भाषा बोलता है, तो भाजपा और उनमें क्या अंतर है? हमें उनके साथ क्यों रहना चाहिए?'
pic.twitter.com/3nZYC4EK0e
समाजवादी पार्टी का यह कदम बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सेना (यूबीटी) एमएलसी मिलिंद नार्वेकर की पोस्ट के जवाब में आया है. नार्वेकर ने बाबरी विध्वंस की एक तस्वीर अपने X हैंडल से पोस्ट की और कैप्शन में शिव सेना संस्थापक बाल ठाकरे का यह कथन भी लिखा है, 'मुझे उन लोगों पर गर्व है जिन्होंने ऐसा किया.' नार्वेकर द्वारा पोस्ट किए गए कार्ड में उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और उनकी तस्वीरें भी शामिल थीं.
हाल के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में, भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने एकतरफा मुकाबले में महा विकास अघाड़ी (MVA) पर निर्णायक जीत हासिल की. महायुति ने 288 में से 230 सीटें जीतीं, जिसमें भाजपा ने 132, शिवसेना ने 57 और राकांपा ने 41 सीटें जीतीं. इस बीच, एमवीए केवल 46 सीटें हासिल करने में सफल रही. इसमें उद्धव सेना ने 20, शरद गुट की एनसीपी ने 0 और कांग्रेस ने कुल 16 सीटों का योगदान दिया.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










