
'बाबरी की बरसी पर तबाही की तैयारी, नहीं तो दहलेगी दिल्ली', क्या था जैश का 'ऑपरेशन D-6'?
AajTak
दिल्ली के लाल किले के पास हुए आतंकी हमले की जांच में एजेंसियों ने जैश-ए-मोहम्मद की दो-स्तरीय साजिश ‘ऑपरेशन D-6’ का पर्दाफाश किया है, जिसमें प्लान A के तहत 6 दिसंबर को कई शहरों में सीरियल ब्लास्ट की तैयारी थी, जबकि प्लान B के तहत दिल्ली-6 में हाई-इम्पैक्ट फिदायीन कार ब्लास्ट का ब्लूप्रिंट तैयार था और वही हमला आखिरकार अंजाम दिया गया.
दिल्ली के लाल किले के पास हुए आतंकी हमले की जांच में एजेंसियों ने जैश-ए-मोहम्मद की सबसे खतरनाक साजिश का खुलासा किया है. यह हमला कोड-नेम 'D-6' के तहत अंजाम दिया गया, जो एक डबल-ऑपरेशनल कोड था यानी दो परतों वाली आतंकवादी साजिश.
प्लान-A और प्लान-B
जांच में सामने आया है कि प्लान A के तहत 6 दिसंबर, यानी बाबरी विध्वंस की बरसी पर कई शहरों में सीरियल ब्लास्ट करने की तैयारी थी. इसका उद्देश्य देश को अराजकता, दहशत और सांप्रदायिक उन्माद में धकेलना था.
अगर किसी कारण से यह बड़ी साजिश नाकाम रहती, तो प्लान B को एक्टिव किया जाना था यानी दिल्ली-6 इलाके में एक उच्च तीव्रता वाला फिदायीन कार ब्लास्ट, जो एक ही जगह पर होता लेकिन बेहद विनाशकारी हमला होता. जांचकर्ताओं का मानना है कि ब्लास्ट इसी प्लान B का हिस्सा था.
आतंकियों से पूछताछ में हुआ 'ऑपरेशन D-6' का खुलासा सुरक्षा एजेंसियों ने फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ के बाद जैश-ए-मोहम्मद के खतरनाक 'ऑपरेशन D-6' को डिकोड किया. यह वही मॉड्यूल है जिसने दिल्ली में फिदायीन हमले की साजिश रची थी.
सूत्रों के मुताबिक, जैश का यह मॉड्यूल 6 दिसंबर को एक बड़े फिदायीन कार ब्लास्ट को अंजाम देने की तैयारी में था. इस ऑपरेशन का मुख्य लक्ष्य एक हाई-इम्पैक्ट धमाका करके देश को दहशत में धकेलना था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









