
बाप रे! 1316 करोड़ रुपये का ऑर्डर, निवेशकों की रडार पर रहेगा ये रेलवे स्टॉक कमाई का महा मौका! अगले हफ्ते खुलने जा रहा YAAP Digital का IPO, जानें GMP से लेकर बाकी डिटेल
ABP News
Railtel Corporation Share: रेलटेल को मिले 1,136.18 करोड़ रुपये के इस बड़े ऑर्डर से जाहिर तौर पर कंपनी के रेवेन्यू ग्रोथ में मजबूती आएगी. रेलटेल ने अशोका बिल्डकॉन के साथ मिलकर यह ठेका हासिल किया है.
Railtel Corporation Share: रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Railtel Corporation Shares) के शेयरों में आज हलचल देखने को मिल सकती है. दरअसल, इस सरकारी रेलवे कंपनी ने कंस्ट्रक्शन कंपनी अशोका बिल्डकॉन के साथ मिलकर महाराष्ट्र सरकार के रजिस्ट्रेशन विभाग के आधुनिकीकरण के लिए 1,136.18 करोड़ रुपये का बड़ा ठेका हासिल किया है. यह प्रोजेक्ट जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) और कंट्रोलर ऑफ स्टैम्प्स के ऑफिस के मॉडर्नाइजेशन से जुड़ा है.
रेलटेल ने कहा, "LoI (Letter of Intent) के मुताबिक, हर पेज का एक्सेप्टेड रेट Rs 24.75 है (पेज का मतलब है किसी रजिस्टर्ड डॉक्यूमेंट का स्कैन किया हुआ सिंगल साइड पेज से है). LoI में कंसीडरेशन वैल्यू नहीं बताई गई है. RFP के अनुसार, पिछले पांच सालों में हर साल स्कैन किए गए पेजों की एवरेज संख्या 9.18 करोड़ है. इसके अनुसार, पांच साल के कॉन्ट्रैक्ट पीरियड के लिए अनुमानित फाइनेंशियल इम्पैक्ट लगभग 1136.18 करोड़ होगा. हालांकि, वास्तविक आंकड़े अलग भी हो सकते हैं."
इसके अलावा, अभी हाल ही में RailTel को 93 करोड़ रुपये का भी ऑर्डर मिला है. दिल्ली के शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education, GNCTD) से मिले 92.91 करोड़ रुपये के इस ऑर्डर के तहत कंपनी को सरकारी स्कूलों में ICT बेस्ड एजुकेशन लैब के डिजाइन, इंस्टॉलेशन और मेनटेनेंस का काम सौंपा गया है. इसे फरवरी 2028 तक पूरा करना है. इसके अलावा भी कंपनी के पास और भी कई ऑर्डर हैं.
शुक्रवार को रेलटेल के शेयर 329 रुपये के अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 1.44 परसेंट गिरकर 324.25 पर आ गए. इसी के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 10.406 करोड़ रुपये पर आ गया. कंपनी के कुल 1.14 लाख शेयर्स का टर्नओवर 3.72 करोड़ रुपये रहा. इस मल्टीबैगर स्टॉक ने एक साल में 3.36 परसेंट का रिटर्न दिया है. हालांकि, छह महीनों में इसमें 12.53 परसेंट की गिरावट भी आई है. 3 मार्च 2025 को स्टॉक 52 हफ्ते के अपने सबसे निचले स्तर 265.30 रुपये पर आ गया. वहीं, इसके 52-वीक का हाई लेवल 478.80 रुपये रहा है, जिसे इसने 10 जून 2025 को टच किया था.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












