
'बाप-दादा का जिक्र तो औलाद ही करती है', मुगलों के बहाने बीजेपी पर बरसीं महबूबा
AajTak
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर बड़ा सियासी वार किया है. उनकी तरफ से बीजेपी वालों को ही मुगलों की औलाद बता दिया गया है. ये बयान उन्होंने इसलिए दिया है क्योंकि बीजेपी के कई नेता कई मौकों पर मुगलों का जिक्र कर देते हैं.
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती जम्मू दौरे पर आई हुई हैं. उनकी तरफ से बिना नाम लिए बीजेपी पर बड़ा हमला किया गया है. बीजेपी के साथ-साथ भारत सरकार पर भी उनकी तरफ से सीधा हमला किया गया है. मुगलों का जिक्र करते हुए मुफ्ती ने एक सियासी वार किया है. उन्होंने जोर देकर कहा है कि जो लोग सबसे ज्यादा मुगलों की बात करते हैं, वो मुगलों की औलाद लगते हैं. इससे पहले भी इसी तंज अंदाज में महबूबा मुफ्ती कई सियारी हमले कर चुकी हैं.
महबूबा का बीजेपी पर बड़ा हमला
इस बार महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जब कोई दुश्मन नहीं मिलता, ये लोग मुगलों की बात करते हैं. मुसलमान मुगलों की बात नहीं करते हैं. जितना ये लोग कर रहे हैं जैसे उन्हीं की औलाद हों. जरा एक बात बताइए बाप-दादा का जिक्र कौन करता है? जो औलाद होती है, वहीं ना. अब बीजेपी के कई ऐसे नेता सामने आ चुके हैं जिनकी तरफ से मुगलों को लेकर बयान दिए गए हैं. कई संवेदनशील मुद्दों में भी उनका जिक्र किया गया है. उसी ट्रेंड पर महबूबा मुफ्ती ने ये कमेंट किया है.
बुलडोजर कार्रवाई पर मुफ्ती का विवादित बयान
इससे पहले भी बीजेपी पर ही हमला करते हुए पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि बीजेपी ने अपने बहुमत को हथियार बना दिया है और देश के संविधान को तोड़ रही है. एकता कितनी हुई है यह नहीं पता, लेकिन तबाही बहुत हुई है. इसके अलावा जम्मू में हो रही बुलडोजर कार्रवाई पर भी मुफ्ती ने केंद्र पर निशाना साधा है. उनकी तरफ से जम्मू-कश्मीर की तुलना अफगानिस्तान से कर दी गई है. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण विरोध के नाम पर हमारी जीविका छीनी जा रही है. हमारे यहां राज्य की अपनी भी एजेंसियां हैं. अब केंद्रीय और राज्य की एजेंसियों में प्रतियोगिता चल रही है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









