
बाथरूम में छिपा बैठा था किंग कोबरा, रेस्क्यू करने गया शख्स तो फन फैलाकर हुआ खड़ा! VIDEO
AajTak
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बाथरूम के अंदर टॉयलेट सीट के किनारे किंग कोबरा (King Cobra) दुबककर बैठा है. जब सांप पकड़ने आए शख्स ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की तो वह फन फैलाकर खड़ा हो गया. हालांकि, बड़ी सावधानी से स्नेक कैचर ने सांप को बाहर निकाल लिया.
सांप को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है. और जब ये सांप किंग कोबरा हो तो फिर डर लगना स्वाभाविक है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें किंग कोबरा बाथरूम के अंदर छिपा बैठा था. जैसे ही रेस्क्यू करने आए शख्स ने उसे उठाया किंग कोबरा फन फैलाकर खड़ा हो गया. ये मंजर देख लोगों के पसीने छूट गए.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'स्नेक नवीन' नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे बाथरूम में टॉयलेट सीट के किनारे एक खतरनाक किंग कोबरा दुबककर बैठा हुआ है. जब सांप पकड़ने आए शख्स ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की तो वह फन फैलाकर खड़ा हो गया. हालांकि, बड़ी सावधानी से स्नेक कैचर ने सांप को बाहर निकाल लिया.
वह काफी आसानी से सांप को पूंछ के सहारे पकड़ कर खींचता है और कुछ ही देर में बाथरूम से बाहर ले आता है. वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे स्नेक कैचर सांप को बाहर निकालकर एक डिब्बे में बंद कर देता है. इस दौरान आसपास खड़े लोग हैरान रह जाते हैं.
वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. सैकड़ों लोगों ने इस पर रिएक्ट किया है. एक यूजर ने कहा- बाथरूम में भी अब अलर्ट रहना होगा. दूसरे ने लिखा- टॉयलेट सीट के नीचे सांप, कोई सोच भी नहीं सकता. तीसरे ने कहा- सांप किसी को भी डस सकता था. एक अन्य यूजर ने लिखा- सांप को डिब्बे में नहीं बंद करना चाहिए था.
बता दें कि 'स्नेक नवीन' के इंस्टाग्राम अकाउंट पर सांप को रेस्क्यू करने के तमाम वीडियोज मौजूद हैं. यहां उनके एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. नवीन के वीडियोज को लाखों में व्यूज मिलते हैं. वो कर्नाटक के कनकपुरा के रहने वाले हैं. उन्होंने अपने बायो में Animal Rescue Service लिखा हुआ है.
नवीन के वीडियोज में दिखाया गया है कि कैसे सांप ऐसी-ऐसी जगहों पर छिपे हो सकते हैं, जिनके बारे में आप कल्पना भी नहीं कर सकते. कभी वो घर के गार्डन से सांप को रेस्क्यू करते दिखाई देते हैं तो कभी स्टोर रूम से.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










