
बाथरूम में छिपकर रोते हैं इस देश के राष्ट्रपति, समर्थकों के सामने खुद किया कबूल
Zee News
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (Jair Bolsonaro) का कहना है कि जब उन्हें कठिन फैसले लेने होते हैं, तो वो बाथरूम में जाकर रोते हैं. उनकी पत्नी को भी इसका आज तक पता नहीं चल सका है. बोल्सोनारो ने समर्थकों के सामने खुद इसका खुलासा किया है.
ब्रासीलिया: ब्राजील (Brazil) के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (Jair Bolsonaro) को जब कठिन फैसले लेने होते हैं, तो वह बाथरूम में छिपकर रोते हैं. यह खुलासा खुद बोल्सोनारो ने किया है. बता दें कि अपने अजीबोगरीब बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले ब्राजील के राष्ट्रपति की लोकप्रियता निचले पायदान पर पहुंच गई है. वजह है कोरोना महामारी को लेकर उनका रुख. बोल्सोनारो ने कभी कोरोना को गंभीरता से नहीं लिया. हाल ही में उन्हें वैक्सीन नहीं लगवाने के चलते फुटबॉल मैच देखने से रोक दिया गया था.
‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (Jair Bolsonaro) ने राजधानी ब्राजीलिया के एक चर्च के बाहर अपने समर्थकों के सामने कहा कि कठिन फैसले से पहले वो बाथरूम में छिपकर रोते हैं. उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि हमें क्या करना है. अपने सुरक्षा बलों को कहां भेजना है. मैं कितनी बार घर के बाथरूम में अकेले रोता हूं. मेरी पत्नी (मिशेल बोल्सोनारो) ने ये कभी नहीं देखा’.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



