
'बात बिहार की हो, नाम नीतीश...', JDU के नए नारे में विरोधियों और अपनों सबके लिए छिपा है संदेश
AajTak
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा की शुरुआत से पहले जेडीयू ने पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर पर स्लोगन लिखा है 'जब बात बिहार की हो, नाम सिर्फ नीतीश कुमार का हो'. इस नारे के निहितार्थ क्या हैं?
बिहार चुनाव में करीब एक साल का समय बचा है लेकिन सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में मुख्यमंत्री फेस को लेकर बहस तेज हो गई है. सीएम कैंडिडेट को लेकर जारी बहस के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चंपारण से प्रगति यात्रा पर रवाना हो गए हैं. इस यात्रा की शुरुआत से पहले नीतीश की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने एक पोस्टर जारी किया. जेडीयू के ऑफिशियल एक्स हैंडल से जारी किए गए पोस्टर पर स्लोगन लिखा है- 'जब बात बिहार की हो, नाम सिर्फ नीतीश कुमार का हो'. सीएम की यात्रा से ठीक पहले जारी इस पोस्टर के सियासी मायने क्या हैं?
सियासत में संकेत की भाषा अहम होती है, खासकर बात जब बिहार और नीतीश कुमार की हो. बिहार चुनाव में एनडीए का चेहरा कौन होगा, इसे लेकर जेडीयू अपना स्टैंड पहले भी साफ कर चुकी है. जेडीयू ने साफ कहा था कि नीतीश कुमार की अगुवाई में ही चुनाव लड़ा जाएगा. एनडीए की सबसे बड़ी घटक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष रहे और अब नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह साफ कर दिया है कि अगला चुनाव नीतीश कुमार और पीएम मोदी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा.
सम्राट चौधरी के बयान में भी चुनावी नेतृत्व की ही बात है. इससे बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी नीतीश कुमार की ही अगुवाई में चुनाव लड़ने की बात कही थी. बिहार में सीएम को लेकर चर्चा तब छिड़ी, जब महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनी. एजेंडा आजतक में गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में सीएम फेस को लेकर सवाल पर कहा था कि बीजेपी में निर्णय लेने की एक प्रक्रिया है. पार्लियामेंट्री बोर्ड इस तरह के फैसले लेता है. सभी दल साथ में बैठ कर ये तय करेंगे और तय करेंगे तो यह बता भी देंगे.
इन सबके बीच अब नया स्लोगन देकर जेडीयू ने सहयोगियों से विरोधियों तक, सबको यह संदेश दे दिया है कि सीएम पद की बात होगी तो पार्टी सुशासन बाबू के नाम से टस से मस नहीं होगी. वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश अश्क ने इसे लेकर कहा कि स्लोगन की टाइमिंग देखिए. पहले बिहार में सीएम फेस को लेकर अमित शाह का बयान, फिर आंबेडकर को लेकर गृह मंत्री के बयान को लेकर अरविंद केजरीवाल की नीतीश को चिट्ठी, फिर एनडीए की बैठक से पहले सीएम का बीमार हो जाना और अब दिलीप जायसवाल से सम्राट चौधरी तक नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात तो करते हैं लेकिन किसी ने यह नहीं कहा कि सीएम फेस नीतीश ही होंगे. नीतीश बिहार की सियासत के ऐसे उस्ताद हैं जिसे डूबकर दरिया पार करने का हुनर अच्छी तरह से आता है.
यह भी पढ़ें: 'आंबेडकर को चाहने वाले...', केजरीवाल ने नीतीश कुमार और नायडू को लिखी चिट्ठी
महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ने की बात करते रहे, खुद देवेंद्र फडणनवीस ने भी यही कहा और चुनाव नतीजे आए तो संख्याबल के आधार पर कुर्सी बीजेपी के पास आ गई. नीतीश जानते हैं कि बिहार में संख्याबल के लिहाज से उनकी पार्टी बीजेपी के मुकाबले करीब करीब आधे पर है. ऐसे में सीट शेयरिंग के समय वर्तमान संख्याबल आधार बना तो जेडीयू के मुकाबले बीजेपी की दावेदारी अधिक सीटों पर होगी और ये उन्हें स्वीकार नहीं होगा. दूसरा ये कि नतीजों के बाद संख्याबल चाहे जिसका जितना हो, सीएम की कुर्सी को लेकर बीजेपी सार्वजनिक रूप से उनके नाम का ऐलान कर दे. जेडीयू ने इस पोस्टर के जरिये बीजेपी को इस बात का स्पष्ट संदेश दे दिया है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









