
बाढ़ का कहर: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ग्रामीण दे रहे मतदान बहिष्कार की धमकी
AajTak
वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में बाढ़ से हालात बेकाबू हैं. कई गांव जलमग्न हो गए हैं, जिसकी वजह से फसलें तबाह हो गई हैं. बाढ़ के पानी में जान जोखिम में डालकर ग्रामीणों को आना-जाना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने धमकी दी है कि अगर तटबंध का निर्माण जल्द से जल्द नहीं कराया गया तो 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में मतदान का बहिष्कार करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ के कहर से कई गांव जूझ रहे हैं. राजस्थान और मध्य प्रदेश में हुई बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी की वजह से यूपी के कई जिलों में नदियां उफान पर हैं. बाढ़ के कहर से वाराणसी के गांव भी अछूते नहीं हैं. वाराणसी में गंगा नदी, खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और अभी भी लगातार पानी का बढ़ाव जारी है.
सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










