
बाड़मेर सीट पर रोचक हुआ मुकाबला... सहयोगी RLP ने बढ़ाई कांग्रेस की मुसीबत, रविंद्र भाटी को मिलेगा फायदा?
AajTak
गजेंद्र चौधरी ने कहा कि आरएलपी ने शुरुआत में राजस्थान में INDIA अलायंस के साथ गठबंधन किया था. हालांकि, निर्वाचन क्षेत्र में कुछ कांग्रेस नेताओं ने इस गठबंधन का विरोध किया, जिससे आरएलपी ने बाड़मेर में कैलाश चौधरी को समर्थन देने का फैसला किया है. गजेंद्र चौधरी ने 2019 की घटना पर प्रकाश डाला, जहां आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल पर बाड़मेर के बायतु इलाके में कांग्रेस से जुड़े कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया था.
राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के बीच नया सिसासी घटनाक्रम देखने को मिला है. यहां कांग्रेस की सहयोगी आरएलपी (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी) के स्थानीय नेताओं ने गुरुवार को बीजेपी उम्मीदवार कैलाश चौधरी को अपना समर्थन देने की घोषणा कर डाली. इससे कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल और आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल, दोनों चकित रह गए. आरएलपी के बाड़मेर नेता गजेंद्र चौधरी ने शुक्रवार 26 अप्रैल को होने वाले चुनावों के लिए कैलाश चौधरी का समर्थन करने की घोषणा की है.
मीडिया को संबोधित करते हुए गजेंद्र चौधरी ने कहा कि आरएलपी ने शुरुआत में राजस्थान में INDIA अलायंस के साथ गठबंधन किया था. हालांकि, निर्वाचन क्षेत्र में कुछ कांग्रेस नेताओं ने इस गठबंधन का विरोध किया, जिससे आरएलपी ने बाड़मेर में कैलाश चौधरी को समर्थन देने का फैसला किया है. गजेंद्र चौधरी ने 2019 की घटना पर प्रकाश डाला, जहां आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल पर बाड़मेर के बायतु इलाके में कांग्रेस से जुड़े कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया था. उन्होंने कहा कि इससे उन पर गहरा प्रभाव पड़ा और कांग्रेस के प्रति नाराजगी और अविश्वास बढ़ गया.
उधर, कांग्रेस ने इसके पीछे बीजेपी की साजिश होने का शक भी जताया. सूत्रों का कहना है कि आरएलपी के स्थानीय नेताओं की नाराजगी के पीछे एक कारण कांग्रेस द्वारा उम्मेदाराम बेनीवाल का चयन है, जो पहले आरएलपी से जुड़े थे और नामांकन से कुछ दिन पहले ही वह कांग्रेस में शामिल हो गए.
चौधरी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने हमारी पार्टी को तोड़ने का काम किया है और वहां हमारे कार्यकर्ताओं का कोई मान सम्मान भी नहीं है. ऐसे में हमने बाड़मेर में स्वविवेक से बीजेपी के प्रत्याशी कैलाश चौधरी को समर्थन दिया है. 4 साल पहले 2019 में हमारे सुप्रीमो (हनुमान बेनीवाल) और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी पर कांग्रेस के लोगों ने बायतु में जानलेवा हमला किया था. ऐसे में हमारे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और कांग्रेस के नेता अब भी इस गठबंधन को एक्सेप्ट नहीं कर पा रहे हैं और उनकी नीयत में खोट है.
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस शुरू में नागौर और बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीटों को गठंबधन में आरएलपी को देने पर सहमत हो गई थी, लेकिन बाद में उम्मेदा राम बेनीवाल के साथ पर्दे के पीछे बातचीत की और उन्हें कांग्रेस में शामिल होने के लिए राजी किया. इससे बाड़मेर-जैसलमेर के कई आरएलपी नेता बेहद नाराज हो गए. बाड़मेर-जैसलमेर में आरएलपी को जाट समुदाय का खासा समर्थन मिलता रहा है. जाट वोट इस सीट पर अच्छा प्रभाव रखते हैं.
रविंद्र भाटी को मिल सकता है लाभ

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








