
बाजार में महिला को दिखा गरीब शख्स, साथ घर ले आई, कर ली शादी!
AajTak
ये कहानी रोमांटिक कहानी एक सुपरमार्केट के बाहर शुरू हुई थी. महिला वहां शॉपिंग के लिए आई थी. तभी उसे एक शख्स दिखाई दिया. जिसे वो बाद में अपने घर ले आई.
मॉल में शॉपिंग करने गई महिला को एक शख्स से प्यार हो गया. शख्स का अपना कोई घर नहीं था. महिला ने उस बेघर शख्स से शादी कर ली और अब उनके दो बच्चे हैं. खुद महिला ने इस कहानी को हाल ही में टिकटॉक पर शेयर किया है. महिला का नाम जैस्मीन ग्रोगन (Jasmine Grogan) है और जिस शख्स से उसने शादी रचाई उसका नाम मैकॉली मर्ची (Macauley Murchie) बताया है.
दरअसल, ये रोमांटिक कहानी एक सुपरमार्केट के बाहर शुरू हुई थी. जैस्मीन वहां शॉपिंग के लिए गई थीं. तभी उन्हें एक शख्स दिखाई दिया. उसकी हालत देख जैस्मीन ने उसे कुछ पैसे देने चाहे लेकिन उसने लेने से मना कर दिया. पूरे शॉपिंग के दौरान ये बात जैस्मीन के मन में खटकती रही.
इस बीच जैसे ही मॉल से शॉपिंग कर वो बाहर निकलीं उसी शख्स ने सामान उठाने में उनकी मदद की. ये देखकर जैस्मीन हैरान रह गईं. क्योंकि जैस्मीन के पास इतना अधिक सामान हो गया था कि उन्हें उसे उठाने में किसी दूसरे की मदद की दरकार थी. ऐसे में शख्स जिसका नाम मैकॉली बताया गया ने जब जैस्मीन का सामान उठाकर टैक्सी तक पहुंचाया तो ये बात उन्हें घर कर गई.
कैसे बढ़ी दोनों में बात?
'डेली स्टार' के मुताबिक, जैस्मीन ग्रोगन ने अपने टिकटॉक वीडियो में बताया कि जब मैं मॉल से ढेर सारा सामान लेकर बाहर निकल रही थी तो मैकॉली ने मेरी मदद की. बदले में मैंने उसे डिनर के लिए पूछा. संकोच करते हुए मैकॉली ने हामी भर दी. डिनर के दौरान उसकी जिंदगी के बारे में लंबी बातचीत हुई. इसके बाद मैंने उसे एक छोटा फोन खरीदकर दिया ताकि हम संपर्क में रह सकें.
इतना ही नहीं जैस्मीन ने बेघर मैकॉली के लिए होटल में कमरा भी बुक करा दिया. घर आने पर वो रात भर उसी के बारे में सोचती रही. दोनों ने मैसेज से बात करना शुरू कर दिया. कुछ दिन बाद दोनों फिर लंच पर मिले. लंच के बाद जैस्मीन ने मैकॉली को कुछ कपड़े भी दिए और उसे अपने घर में एक कमरा दे दिया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











