
बाजार में छूटा दादा का हाथ और खो गई, ऐसी सूझबूझ से पुलिस तक पहुंची 8 साल की मासूम
AajTak
चीन में Zhejiang प्रांत के Quzhou में एक बच्ची अपने दादा के साथ डांस क्लास से लौट रही थी कि रास्ते में वह उनसे बिछड़ गई. न तो उसे दादा का और न ही घर में किसी और का फोन नंबर मालूम था. इसके बाद भी किसी अजनबी से बात करे बगैर उसने बड़ी सूझबूझ से खुद की मदद की.
आम तौर पर अगर कोई छोटा बच्चा कहीं खो जाए तो माता पिता की हालत खराब हो जाती है. ऐसे हालातों में बच्चे का किसी गलत इंसान के हाथों में पड़ जाने का सबसे अधिक डर होता है. यानी अगर खो जाने की स्थिति में बच्चे ने किसी से मदद मांगी और उसने बच्चे को किडनैप कर लिया या कहीं बेच दिया तो? लेकिन हाल में जब एक 8 साल की चीनी बच्ची सड़क पर खो गई तो उसने परिवार तक पहुंचने के लिए ऐसी तेजी और सूझबूझ दिखाई कि लोग हैरान रह गए.
बच्ची खोई तो सीधे घुस गई एटीएम में
Zhejiang प्रांत के Quzhou में ये बच्ची अपने दादा के साथ डांस क्लास से लौट रही थी कि रास्ते में वह उनसे बिछड़ गई. न तो उसे दादा का और न ही घर में किसी और का फोन नंबर मालूम था. ऐसे में बच्ची ने किसी अजनबी से बात नहीं की बल्की सीधे पास के एटीएम में घुस गई. यहां मौजूद रेड बटन को उसने दबा दिया जिससे वह Quzhou Rural Commercial Bank के मॉनीटरिंग सेंटर से कनेक्ट हो गई. Zhou Dongying नाम की बैंक कर्मी ने बच्ची से इंटरकॉम पर पूछा- मैं आपकी क्या मदद कर सकती हूं? इसपर बच्ची ने बताया कि वह खो गई है. उसने बच्ची से दादा या किसी और परिवार के व्यक्ति का फोन नंबर मांगा लेकिन उसे कुछ याद नहीं था.
पुलिस को किया गया अलर्ट
ऐसे में Zhoa ने तुरंत पुलिस को अलर्ट किया तो पुलिस के पहुंचने तक लगातार कॉल पर बनी रही और बच्ची को शांत करने के लिए उससे बात करती रही.उसने बच्ची से एटीएम से बाहर न निकलने को कहा.जल्द ही पुलिस वहां पहुंची और बच्ची को उसके दादा के पास सौंपा गया जो इलाके में ही उसे ढूंढ रहे थे.
लड़की की तेजी की हो रही तारीफ

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










