
बाजार में गिरावट के समय कैसे करें निवेश? SIP और Lump Sum में क्या है सही विकल्प, जानें डिटेल
ABP News
शेयर बाजार में गिरावट आने पर कई निवेशक इसे निवेश का मौका मानते हैं और कम कीमत पर पैसा लगाने की योजना बनाते हैं. आइए जानते हैं, इस बारे में....
SIP vs Lump sum Investment: शेयर बाजार में गिरावट आने पर कई निवेशक इसे निवेश का मौका मानते हैं और कम कीमत पर पैसा लगाने की योजना बनाते हैं. ऐसे समय में अक्सर यह सवाल उठता है कि म्यूचुअल फंड में एकमुश्त निवेश करना बेहतर रहेगा या सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए धीरे-धीरे पैसा लगाना सही होगा.
दरअसल दोनों तरीकों के अपने फायदे हैं. एकमुश्त निवेश में पूरी रकम एक साथ लगाई जाती है, जबकि SIP में तय अंतराल पर छोटी-छोटी राशि निवेश की जाती है. आइए जानते हैं, इस बारे में...
एकमुश्त और SIP निवेश में क्या अंतर है?
बाजार में गिरावट को कई बार विशेषज्ञ निवेश का अच्छा मौका मानते हैं, लेकिन यह कहना मुश्किल होता है कि यह गिरावट कितने समय तक जारी रहेगी. ऐसे में निवेश के दो आम तरीके सामने आते हैं. एकमुश्त निवेश और एसआईपी.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












