
बागेश्वर धाम जा रही कार कंटेनर से टकराई, स्टील कंपनी के मालिक समेत दो की मौत
AajTak
उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक कार और कंटेनर के बीच टक्कर हो गई. इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं दो अन्य घायल हो गए हैं. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि कार हापुड़ से बागेश्वर धाम जा रही थी.
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद टोल प्लाजा पर एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई. इससे स्टील मैन्युफैक्चरिंग यूनिट (Steel manufacturing unit) के मालिक समेत दो लोगों की मौत हो गई. वहीं दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. बताया जा रहा है कि कार बागेश्वर धाम जा रही थी.
फतेहाबाद थाने के एसएचओ त्रिलोकी सिंह ने बताया कि दुर्घटना शनिवार को फतेहाबाद टोल प्लाजा पर सुबह करीब 8 बजे हुई. कार आगरा से लखनऊ की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक आगरा जा रहा था. टोल प्लाजा पार करने के बाद ट्रक कार से टकरा गया. इसमें दो लोगों की मौत हो गई. उनकी पहचान 62 वर्षीय नवीन सिंघल और 65 वर्षीय अनिल गोयल के रूप में हुई है.
एसएचओ ने बताया कि हादसे में अंशुल मित्तल और श्रीनिवास घायल हैं. उन्हें सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस सूत्रों ने कहा कि सिंघल एक प्रतिष्ठित स्टील मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के मालिक थे. गोयल स्टील इंडस्ट्री से जुड़े थे, वे उत्तर प्रदेश के हापुड़ से आ रहे थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मध्य प्रदेश के सीहोर में 5 श्रद्धालुओं को लोडिंग वाहन ने रौंदा
मध्यप्रदेश के सीहोर में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम से कथा सुनकर लौट रहे 5 श्रद्धालुओं को लोडिंग वाहन ने रौंद दिया. इससे पांचों श्रद्धालुु गंभीर रूप से जख्मी हो गए. उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में 4 महिला एक पुरुष शामिल है.
बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु कथा सुनकर पैदल लौट रहे थे. उसी दौरान कुबेरेश्वर धाम के पास एक लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी. इससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








