
बागियों और कमजोर पकड़ वाले विधायकों से तौबा, महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस की कुछ ऐसी है तैयारी
AajTak
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस कुछ सीटों को लेकर अड़ गई हैं. ट्राइडेंट होटल में 10 घंटे की मैराथन बैठक के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल सका है. गतिरोध इस कदर बढ़ गया है कि ठाकरे गुट के नेता महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं संग बातचीत करने की बजाय सीधा दिल्ली में आलाकमान से संपर्क कर रहे हैं.
महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता दिल्ली में आलाकमान के साथ इस बात पर मंथन कर रहे हैं कि विधायकों के खिलाफ एंटी-इनकम्बेंसी और पार्टी विरोधी गतिविधियों से कैसे निपटा जाए. जहां तक एंटी-इनकम्बेंसी की बात है तो 12 सीटों पर इसका प्रभाव है और इनमें से 7 सीटें ज्यादा प्रभावित हैं. इनमें से कुछ सीटों की मांग शिवसेना यूबीटी और एनसीपीएसपी कर रहे हैं. उन कुछ सीटों की अदला-बदली पर चर्चा होने की संभावना है, जहां कांग्रेस विधायकों के खिलाफ एंटी-इनकम्बेंसी ज्यादा है.
कुछ कांग्रेस विधायकों पर दो विधान परिषद चुनावों के दौरान क्रॉस वोटिंग करने का आरोप है. एक बार 2022 में और फिर 2024 में. वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रकांत हंडोरे 2022 में क्रॉस वोटिंग के कारण हार गए थे. हंडोरे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के संपर्क में हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि क्रॉस वोटिंग करने वालों को इस बार टिकट नहीं मिले. कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, 7 विधायकों को क्रॉस वोटिंग के लिए चिन्हित किया गया है. इनमें से जीशान सिद्दीकी, जितेश अंतापुरकर और हीरामन खोसकर ने पार्टी छोड़ दी है. चार अन्य विधायक फिलहाल पार्टी में बने हुए हैं.
क्रॉस वोटिंग करने वालों की हो गई है पहचान: चव्हाण
देखने वाली बात यह होगी कि क्या कांग्रेस क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को टिकट देगी या नहीं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण का एक वीडियो वायरल है जिसमें वह बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं. इसमें वह कह रहे हैं कि क्रॉस वोटिंग करने वालों की पहचान कर ली गयी है और बता दिया गया है कि इस बार उन्हें टिकट नहीं मिलेगा. इस बीच महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट-बंटवारे को लेकर महा विकास अघाड़ी में सहमति नहीं बन पा रही है.
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस कुछ सीटों को लेकर अड़ गई हैं. ट्राइडेंट होटल में 10 घंटे की मैराथन बैठक के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल सका है. गतिरोध इस कदर बढ़ गया है कि ठाकरे गुट के नेता महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं संग बातचीत करने की बजाय सीधा दिल्ली में आलाकमान से संपर्क कर रहे हैं. विवाद के केंद्र में विदर्भ, मुंबई और नासिक जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सीटों का आवंटन है. जैसे नासिक पश्चिम सीट पर ठाकरे गुट सुधाकर बडगुजर की उम्मीदवारी पर जोर दे रहा है. हालांकि, कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारने पर अड़ी हुई है.
MVA में सीट बंटवारे पर उद्धव गुट और कांग्रेस में रार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









