
बाइडेन प्रशासन ने PM मोदी से रूस दौरा न करने की थी अपील, अमेरिका रिपोर्ट में खुलासा
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन पीएम मोदी के रूस दौरे पर जाने से नाराज हैं. अमेरिकी प्रशासन के सूत्रों के हवाले से दावा किया कि उपसचिव कर्ट कैंपटबेल ने जुलाई के शुरुआत में भारतीय विदेश सचिव विनय क्वात्रा से संपर्क किया था और उम्मीद जताई थी कि पीएम मोदी की रूस यात्रा में कुछ दिन के लिए टाल दें, क्योंंकि ये दौरान में नाटो के शिखर सम्मेलन की टाइमिंग से मेल खा रहा था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 और 9 जुलाई को दो दिवसीय रूस दौरे पर गए, जहां उन्होंने और रूस के राष्ट्रपति ने द्विपक्षीय वार्ता में चर्चा की. अब वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अमेरिका ने पीएम मोदी से रूस का दौरा न करने की अपील की थी.
वाशिंगटन पोस्ट ने रिपोर्ट में अमेरिकी प्रशासन के सूत्रों के हवाले से दावा किया कि उपसचिव कर्ट कैंपटबेल ने जुलाई के शुरुआत में भारतीय विदेश सचिव विनय क्वात्रा से संपर्क किया था और उम्मीद जताई थी कि पीएम मोदी की रूस यात्रा में कुछ दिन के लिए टाल दें जो वाशिंगटन में नाटो के शिखर सम्मेलन के साथ मेल खा रहा था.
उन्होंने दावा किया कि अमेरिका प्रशासन नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी की रूस यात्रा से परेशान था और उन्होंने पीएम मोदी से नाटो शिखर सम्मेलन के बीच अपनी रूस की यात्रा में कुछ दिन देरी करना का आग्रह किया था.
नाराज है बाइडेन प्रशासन: रिपोर्ट
वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, जो बाइडेन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी इस बात से नाराज हैं कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की, क्योंकि राष्ट्रपति बाइडेन इस सप्ताह वाशिंगटन में नाटो के प्रमुख शिखर सम्मेलन की शुरुआत कर रहे थे जो संयुक्त राज्य अमेरिका के सामने आने वाली चुनौतियों को पेश कर रहा है.
वाशिंगटन पोस्ट ने अमेरिका के कई अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि इस महीने की शुरुआत में कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नई दिल्ली को दी गई चिंताओं के बावजूद मॉस्को में हुई बैठक ने वाशिंगटन के लिए ऑप्टिक्स को जटिल बना दिया है. इन अधिकारियों में राज्य के उपसचिव कर्ट कैंपबेल भी शामिल थे, जिन्होंने जुलाई की शुरुआत में विदेश सचिव विनय क्वात्रा से आग्रह किया था कि मोदी और पुतिन की मुलाकात को नाटो शिखर सम्मेलन की टाइमिंग से बचना चाहिए.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








