
बाइडेन की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही, काफिले में शामिल गाड़ी का ड्राइवर किसी और को छोड़ने पहुंच गया ताज होटल
AajTak
दिल्ली में जी20 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की सुरक्षा में लापरवाही का मामला सामने आया है. उनके काफिले में शामिल एक गाड़ी का ड्राइवर कार लेकर कारोबारी को छोड़ने ताज होटल पहुंच गया. हालांकि सुरक्षा में तैनात अधिकारियों ने उस पकड़ लिया और हिरासत में लेकर उससे और कारोबारी से पूछताछ की गई.
G20 समिट में हिस्सा लेने भारत आए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है. दिल्ली में उनके काफिले में शामिल एक गाड़ी का ड्राइवर किसी और को छोड़ने दूसरे होटल पहुंच गया. हालांकि उसकी इस लापरवाही को सुरक्षा में तैनात अधिकारियों ने तुरंत पकड़ लिया. ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद सबकुछ सामान्य पाए जाने पर उसे छोड़ दिया.
दरअसल जब शनिवार को अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली में थे तो उस दौरान उनके काफिले की एक कार सुबह होटल ताज में घुस गई जबकि होटल ताज में यूएई के प्रेसिडेंट रुके हुए थे. कार में कई स्टिकर लगे हुए थे इसलिए सिक्योरिटी जांच कर रहे अफसरों ने तुरंत मैसेज फ्लैश किया.
कार के ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि उसे आईटीसी मौर्या जहां बाइडेन रुके हैं वहां 9:30 बजे पहुंचना था. लेकिन वहां जाने में समय था इसलिए सुबह 8 बजे अपने एक पुराने कस्टमर को लोधी स्टेट से लेकर होटल ताज पहुंच गया.
कार में एक कारोबारी सवार था जिसे उसने लोधी स्टेट इलाके से पिक किया था और उसे ताज होटल छोड़ना था. उसने बताया की उसे प्रोटोकाल पता नहीं था. पूछताछ के बाद एजेंसियों ने कार के ड्राइवर और कारोबारी को छोड़ दिया और कार के सभी स्टिकर को निकालकर उसे काफिले से हटा दिया. अलग-अलग राष्ट्राध्यक्षों के काफिला के लिए कई प्राइवेट गाडियां हायर की गई हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति दुनिया में सबसे ज्यादा कड़ी सुरक्षा में रहते हैं. जिस देश में भी राष्ट्रपति का दौरा होता है वहां कम से कम तीन महीने पहले सीक्रेट सर्विस के एजेंट वहां पहुंच जाते हैं. ये एजेंट यहां पर स्थानीय पुलिस और एजेंसियों के साथ मिलकर राष्ट्रपति के दौरे का खाका तय करते हैं.
सीक्रेट सर्विस 1901 से अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा का काम संभाल रही है. इसके एजेंट स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संभावित खतरे की पहचान करते हैं. जिन लोगों से खतरा हो सकता है, उनकी पहचान करते हैं. ये राष्ट्रपति के रूट की जांच करते हैं. चप्पा-चप्पा छाना जाता है. उनके रूट के आसपास भी किसी गाड़ी को खड़े नहीं होने दिया जाता है. बता दें कि जी20 में हिस्सा लेने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन वियतनाम के लिए रवाना हो चुके हैं.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







