
बाइक पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच चाकूबाजी… एक की मौत, 3 घायल
AajTak
बिहार के छपरा में बाइक पार्किंग के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है. विवाद बढ़ता गया और एक पक्ष ने चाकूबाजी कर दी, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.
बिहार में छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र में बाइक खड़ी करने के विवाद में चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया. इस वारदात में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं, एक महिला की भी लाठी-डंडों से पिटाई की गई है. महिला को भी गंभीर चोट आई हैं.
घटना नगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास की है. मृतक दीपक के बड़े भाई प्रमोद ने बताया कि रात में उसके घर कुछ मेहमान आए थे. उनकी बाइक सड़क पर खड़ी थी. पड़ोसी ने बाइक सड़क पर नहीं लगाने के लिए कहते हुए विवाद शुरू कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई और लड़ाई हो गई, जिसे लोगों ने समझा-बुझाकर शांत करवा दिया.
सुबह तैयारी के साथ किया हमला
मगर, सुबह दूसरे पक्ष ने पूरी तैयारी के साथ लाठी-डंडों और चाकू से लैस होकर हमला कर दिया. इसमें 22 साल का दीपक चाकू के वार से गंभीर रूप से घायल हो गया. साथ ही अन्य दो लोग भी चाकूबाजी में घायल हो गए. हमलावरों ने एक महिला को भी लाठी डंडे से पीटा.
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.
मार्च में होनी थी दीपक की शादी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








