
बाइक चोरी करने में परिचितों ने मांगी मदद, इनकार करने पर युवक को मार दिया चाकू
AajTak
दिल्ली में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. एक युवक को उसके ही तीन परिचितों ने बाइक चोरी में मदद नहीं करने पर चाकू मार दिया. पीड़ित युवक ने बताया कि बाइक चोरी में साथ नहीं देने पर उसे तीनों परिचित चाय की दुकान पर ले गए. वहां पर लूटपाट कर तीनों ने उसे चाकू मार दिया.
राजधानी दिल्ली में स्कूटर चोरी करने से इनकार करने पर दो लोगों ने एक शख्स को चाकू मारकर घायल कर दिया. घटना दिल्ली के बारा हिंदू राव इलाके की है. आजाद मार्केट में रहने वाले पीड़ित समीर ने पुलिस से शिकायत की है.
पीड़ित की शिकायत के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब 7.20 बजे उसे पहले से जानने वाले तीन लोग उसके पास आए. पीड़ित ने बताया कि तीनों ने उसे स्कूटर चोरी करने में मदद करने के लिए कहा.
इसके बाद जब युवक ने मदद से इनकार किया तो उसके साथी उसे चाय की दुकान पर ले गए. चाय की दुकान पर आरोपियों ने युवक पर चाकू से कई बार हमला कर दिया. इस घटना को लेकर पुलिस उपायुक्त (उत्तरी दिल्ली) सागर सिंह कलसी ने कहा कि पीड़ित ने चोरी में साथ देने से मना कर दिया था.
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद तीनों आरोपी ईशान, अमन और अनस उसे पुलिस चौकी से कुछ कदम दूर एक चाय की दुकान पर ले गए. वहां उसे धमकाने लगे. पुलिस के मुताबिक आरोपियों में से एक इशान ने अपनी जेब से चाकू निकाल लिया. इसके बाद तीनों ने समीर से 2,350 रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल फोन छीन लिया. इसके बाद आरोपियों ने उसे चाकू मार दिया.
पुलिस के मुताबिक जब पीड़ित ने हमले के बाद शोर मचाया तो सभी आरोपी वहां से फरार हो गए. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 394 (डकैती करना और चोट पहुंचाना) और 34 (सामान्य इरादे) के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








